जॉब्स

DMRC recruitment 2018: एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के 1896 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Delhi Metro Rail Corporation Recruitment 2018, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( DMRC ) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के रिक्त 1896

2 min read
Jan 27, 2018

Delhi Metro Rail Corporation Recruitment 2018, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( DMRC ) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के रिक्त 1896 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 26 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( DMRC ) में रिक्त पदों का विवरणः

ये भी पढ़ें

UPSC recruitment 2018- असिस्टेंट केमिस्ट, असिस्टेंट कमिश्नर सहित अन्य पदों पर वैकेंसी, करें आवेदन

पदों की कुल संख्या – 1896

DMRC पदों के अनुसार रिक्ति का विवरणः
रेगुलर एग्जीक्यूटिव - 49 पद
रेगुलर नॉन-एग्जीक्यूटिव - 1523 पद
04 वर्षों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर एग्जीक्यूटिव पदों की संख्या: 92 पद
04 वर्षों के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों की संख्या: 232


DMRC recruitment 2018 में पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
रेगुलर एग्जीक्यूटिव – उम्मीदवार को गेट क्वालिफाइड ( वर्ष 2017) होना चाहिए तथा एक मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीए / बीटेक होना चाहिए, इसके साथ ही अन्य पदों से सम्बंधित विस्तृत शैक्षिक योग्यता की जानकारी के लिए अधिसूचना को क्लिक करें।

आयु सीमा: 18 से 28 वर्ष


DMRC में रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया:
एग्जीक्यूटिव कैडर के लिए युवाओं का चयन लिखित परीक्षा (सीबीटी),ग्रुप डिस्कसन और पर्सनल इंटरव्यू और अंत में मेडिकल परीक्षा पर आधारित होगी। दूसरी ओर,नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण होंगे- सीबीटी (जिसमे दो पेपर होंगे) और मेडिकल टेस्ट शामिल होगी।

Delhi Metro Rail Corporation में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन 26 फरवरी 2018 तक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को भविष्य के लिए अंतिम रूप से प्रस्तुत ऑनलाइन आवेदन के प्रिंटआउट को रखना आवश्यक है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए विस्तृत सूचना के नीचे दिए गए लिंक को देखें।

DMRC अधिसूचना विवरणः
अधिसूचना संख्या: डीएमआरसी / ओएम / एचआर / II / 2018


महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ होने की तिथि - 27 जनवरी 2018
ऑनलाइन शुल्क भुगतान की तिथि: 27 जनवरी से 26 फरवरी 2018 के बीच
ऑनलाइन आवेदन के पंजीकरण की अंतिम तिथि - 26 फरवरी 2018
सीबीटी टेस्ट के लिए डीएमआरसी वेबसाइट पर कॉल लेटर की उपलब्धता – अभ्यर्थियों को ईमेल या एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा।

Delhi Metro Rail Corporation (DMRC ) Recruitment notification 2018:

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( DMRC ) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के रिक्त 1896 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

IOCL recruitment 2018 – गैर-तकनीकी अपरेंटिस के 101 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Published on:
27 Jan 2018 01:12 pm
Also Read
View All