जॉब्स

DPL recruitment 2018- लाइब्रेरी और इनफार्मेशन असिस्टेंट के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ( DPL ) ने लाइब्रेरी और इनफार्मेशन असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

2 min read
Jan 20, 2018
DPL

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ( DPL ) ने लाइब्रेरी और इनफार्मेशन असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर ( 12 फरवरी 2018) तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ( DPL ) में रिक्त पदों का विवरणः
लाइब्रेरी और इनफार्मेशन असिस्टेंट: 06 पद


दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ( DPL ) में रिक्त पदों पर आवेदन के लिए पात्रता मानदंड व शैक्षिक योग्यता:
लाइब्रेरी और इनफार्मेशन असिस्टेंट:
मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एवं इनफार्मेशन साइंस में स्नातक। केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार या स्वायत्त या सांविधिक संगठन या सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या विश्वविद्यालय या मान्यता प्राप्त अनुसंधान या शैक्षिक संस्थान के अंतर्गत पुस्तकालय में दो वर्ष का अनुभव।

आयु सीमा:

30 वर्ष (सरकारी नियमों के अनुसार एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी / महिला के लिए आयु में छूट)

आवेदन कैसे करें:

पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन आवश्यक दस्तावेजों के साथ विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर (12 फरवरी 2018) तक उप निदेशक (प्रशासन), दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी, एसपी मुखर्जी मार्ग, दिल्ली 110006. के पते पर भेज सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि: विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर (12 फरवरी 2018) तक

DPL recruitment notification 2018:

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी ( DPL ) ने लाइब्रेरी और इनफार्मेशन असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

परिचयः

दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का मुख्य प्रयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन सी टी) दिल्ली के नागरिकों को नि:शुल्क पब्लिक लाइब्रेरी तथा सूचना सेवाएं प्रदान करना है। यह लाइब्रेरी भारत में औपचारिक शिक्षा के लिए सामुदायिक केंद्र तथा पब्लिक लाइब्रेरी के विकास के लिए मॉडल के रूप में कार्य करती है। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बिना किसी वर्ग, जाति, व्यवसाय के भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों-विशेषत: नवशिक्षित तथा बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करती है।

Published on:
20 Jan 2018 08:06 pm