जॉब्स

DRDO recruitment 2018 – जूनियर रिसर्च फेलो के 9 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

DRDO JRF recruitment 2018, डीआरडीओ ने डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद में जूनियर रिसर्च फेलो के 9 रिक्त पदों पर भ्रती के लिए
2 min read
Apr 25, 2018
drdo

DRDO JRF recruitment 2018, डीआरडीओ ने डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद में जूनियर रिसर्च फेलो के 9 रिक्त पदों पर भ्रती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 14 मई 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (DRDO), हैदराबाद में रिक्त पदाें का विवरणः

जूनियर रिसर्च फेलो, कुल पद : 09

विषयवार रिक्तियों का विवरण :

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई), पद : 05
कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई), पद : 02
मेकैनिकल इंजीनियरिंग (एमई), पद : 02

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (DRDO), हैदराबाद में JRF के रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए योग्यता :

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई)/कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई)/मेकैनिकल इंजीनियरिंग (एमई) में प्रथम श्रेणी में बीई/बीटेक अथवा एमई/एमटेक होना चाहिए। इसके साथ गेट उत्तीर्ण हो।

आयुसीमा : अधिकतम 28 वर्ष।

वेतनमान : 25,000 रुपये प्रतिमाह के साथ एचआरए मिलेगा।

आवेदन शुल्क : 10 रुपये। एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला निशुल्क।

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (DRDO), हैदराबाद में JRF के रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रिया :

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (DRDO), हैदराबाद में JRF के रिक्त पदाें पर आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की वेबसाइट www.drdo.gov.in पर लॉगइन करना होगा।
- होमपेज खुलने पर व्हाट्स न्यू सेक्शन में फ्लैश हो रहे Application for Junior Research Fellows (JRF) at DLRL, Hyderabad लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही रिक्तियों से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
- अब विज्ञापन में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित प्रारूप में आवेदन तैयार कर तय पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेंजें।

यहां भेजें आवेदन पत्र :
डायरेक्टर, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (डीएलआरएल)-500005

यहां होगा इंटरव्यू :
डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी (डीएलआरएल), मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, चंद्रयाना गुट्टा लाइन्स, हैदराबाद-500005

महत्वपूर्ण तिथि :

डाक से आवेदन पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2018

महत्वपूर्ण वेबसाइट : www.drdo.gov.in

DRDO JRF recruitment notification 2018:

डीआरडीओ ने डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च लैबोरेटरी, हैदराबाद में जूनियर रिसर्च फेलो के 9 रिक्त पदों पर भ्रती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिककरें।

Published on:
25 Apr 2018 02:41 pm