जॉब्स

DSSSB LDC Admit Card 2020: एलडीसी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

DSSSB LDC Admit Card 2020: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एलडीसी सहित विभिन्न पदों के लिए टीयर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Feb 14, 2020
DSSSB LDC Admit Card Exam 2020

DSSSB LDC Admit Card 2020: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कई एलडीसी सहित विभिन्न पदों के लिए टीयर-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 16 फरवरी, 2020 को आयोजित की जाएगी। लोअर डिवीजन क्लर्क, ग्रेड IV DASS, जूनियर क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है।

DSSSB LDC Admit Card Exam 2020 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए निचे स्टेप भी दिए गए हैं।

ऐसे करें डाउनलोड
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में संबंधित पद के आगे के लिंक पर जाना होगा। लिंक क्लिक करने के साथ ही लॉगिन डिटेल्स भरनी होगी। लॉगिन करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
14 Feb 2020 02:40 pm
Also Read
View All