जॉब्स

ESIC के हैदराबाद में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर वाॅक-इन-इंटरव्यू, करें आवेदन

ESIC के हैदराबाद (सनतनगर) स्थित अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर रेजिडेंट (नॉन-टीचिंग) के 7 रिक्त पदों
2 min read
Dec 03, 2017
ESIC Doctor

ESIC के हैदराबाद (सनतनगर) स्थित अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर रेजिडेंट (नॉन-टीचिंग) के 7 रिक्त पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन हाेने जा रहा है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों को एक साल के लिए अनुबंध के आधार पर भरा जाएगा। संस्थान पदों की संख्या में परिवर्तन कर सकता है।

ESIC, हैदराबाद में रिक्त पदों का विवरणः

विभाग के अनुसार रिक्तियां
ओबीसी, पद : 04
पीडियाट्रिक्स, पदद : 02
पल्मोनरी, पद : 01

ESIC के हैदराबाद में रिक्त पदों पर योग्यताः
-मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से विभाग से संबंधित स्पेशिएलिटी में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा हो।
-पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा के अभ्यर्थियों के नहीं रहने पर एमबीबीएस डिग्री के बाद किसी अस्पताल के संबंधित स्पेशिएलिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर दो साल का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

आयु सीमा :

15 दिसंबर 2017 को 35 वर्ष। अधिकतम आयु सीमा में दिव्यांगों को दस वर्ष, एससी/एसटी को पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

ESIC, हैदराबाद, अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय में वेतनमान : 15,600 से 39,100 रुपये। ग्रेड पे 6600 रुपये मिलेगा।

जरूरी सूचना : सुबह 10 बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में भाग नहीं ले सकेंगे।

ESIC, हैदराबाद, अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय में आवेदन शुल्क : किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया : ईएसआईसी की वेबसाइटसे आवेदन तैयार करें। इंटरव्यू वाले दिन अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (आयु सीमा, योग्यता, जाति, अनुभव, एमसीआई/स्टेट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) की सेल्फ अटेस्ट की हुई फोटोकॉपी और ओरिजनल को साथ लेकर जाएं।

इंटरव्यू का स्थान : ऑफिस ऑफ द मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल, सनतनगर, हैदराबाद-500038

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन : 15 दिसंबर 2017 (सुबह 10:00 बजे से)

अधिक जानकारी यहांः
ई-मेल : ms-nacharam.ap@esic.in, admin-hosp.ap@esic.in

ESIC Recruitment Notification 2017:

ESIC के हैदराबाद (सनतनगर) स्थित अस्पताल एवं चिकित्सा महाविद्यालय में सीनियर रेजिडेंट (नॉन-टीचिंग) के 7 रिक्त पदों को भरने के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
03 Dec 2017 04:46 pm