जॉब्स

फीमेल पुलिस वालंटियर के 571 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

पुलिस सुप्रिटेनडेंट ऑफिस, दुर्ग ने फीमेल पुलिस वालंटियर के रिक्त 571 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए
2 min read
Jan 06, 2018
Female police volunteer

पुलिस सुप्रिटेनडेंट ऑफिस, दुर्ग ने फीमेल पुलिस वालंटियर के रिक्त 571 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 11 जनवरी 2018 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।

पुलिस सुप्रिटेनडेंट ऑफिस, दुर्ग में रिक्त पदों का विवरणः

फीमेल पुलिस वालंटियर - 571 पद

मानदेय व अन्य भत्तेः

- फीमेल पुलिस वालंटियर को प्रशासन द्वारा तय किया गया मानदेय दिया जाएगा।

- परिवहन आैर फोन व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए 500 रूपए प्रतिमाह एक मुश्त राशि प्रदान की जाएगी।

- सेवा समाप्त होने के बाद फीमेल पुलिस वालंटियर को किसी भी प्रकार भत्ता व पेंशन आदि देय नहीं होगी।

ध्यान देंः-

- उम्मीदवार को संबंधित ग्राम पंचायत /नगरीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्न करें।
- शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्था से हाेने पर ही मान्य किया जाएगा। निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र जमा कर की अंतिम दिनांक तक आवश्यक रूप से प्राप्त होना चाहिए।
-
आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा किया जावे। आवेदन के साथ वांछित प्रमाण पत्र एवं अंकसूची स्वप्रमाणित होना चाहिए।
-अनुभव के संबंध में उम्मीदवार को संबंधित संस्था से नियोक्ता द्वारा जारी एवं स्वप्रमाणित/सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

-शासकीय/अर्द्वशासकीय/निजी संस्थाआें में कार्यरत कर्मचारियों को अपने आवेदन देने संबंधित जानकारी अपने नियोक्ता को देना होगा।

- आवेदक के विरूद्घ किसी भी प्रकार का अपराधिक मामला नहीं होना चाहिए।


योग्यता मानदंड शैक्षणिक तकनीकी योग्यता व अनुभव:
उम्मीदवार को 12 वीं पास होना चाहिए और संबंधित वार्ड का अधिवास होना आवश्यक है, साथ ही शैक्षिक योग्यता और अनुभव सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना को देखें।

आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष


चयन प्रक्रियाः
उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।


आवेदन प्रक्रियाः
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पात्र प्राप्त कर सकते हैं और उसे अच्छे से भरकर इस पते पर 11 जनवरी 2018 तक भेज सकते हैं-'पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर -6, भिलाई, दुर्ग।'

महत्वपूर्ण तिथिः
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जनवरी 2018

पुलिस सुप्रिटेनडेंट ऑफिस, दुर्ग ने फीमेल पुलिस वालंटियर के रिक्त 571 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Updated on:
05 Jan 2018 05:34 pm
Published on:
06 Jan 2018 09:11 am