जॉब्स

Government jobs 2021: जूनियर टाइपिस्ट और जूनियर असिस्टेंट के 127 पदों की भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी

Government jobs: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने जूनियर टाइपिस्ट और जूनियर असिस्टेंट के127 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके आवेदन की प्रारंभिक और अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2021, 10:00 PM IST
TSPSC Recruitment 2021
TSPSC Recruitment 2021

Government jobs 2021: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने जूनियर टाइपिस्ट और जूनियर असिस्टेंट के127 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके आवेदन की प्रारंभिक और अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब नई तारीख के मुताबिक टीएसपीएससी सहायक भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 19 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। और इसकी अंतिम तिथि 20 मई 2021 निर्धारित कर दी गई है उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट -tspsc.gov.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

तेलंगाना राज्य सेवा आयोग पीवी नरसिम्हा राव तेलंगाना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय और प्रो जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय जूनियर टाइपिस्ट और जूनियर सहायक पदों की 127 रिक्त पदों की भर्ती के आवेदन जारी किया है। जो उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते है वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट आवेदन कर सकते हैं जारी की गई नोटिफिकेशन पर जाकर उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, की जांच कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 19 अप्रैल 2021

आवेदन की अंतिम तिथि - 20 मई 2021

रिक्त पदों का विवरण

पी.वी. नरसिम्हा राव तेलंगाना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में वरिष्ठ सहायक - 15 पद

पी.वी. नरसिम्हा राव तेलंगाना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में जूनियर सहायक-सह-टाइपिस्ट में - 10 पद

जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय में जूनियर असिस्टेंट टाइपिस्ट-- 102 पद

TSPSC सहायक वेतन:

वरिष्ठ सहायक पी.वी. नरसिम्हा राव तेलंगाना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय - 22,460 से 66,330 / -

पी.वी. नरसिम्हा राव तेलंगाना पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जूनियर सहायक-सह-टाइपिस्ट पद का वेतन - 16,400 से 49,870 / -

प्रो जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय में जूनियर सहायक-सह-टाइपिस्ट पद का वेतन - 16,400 से 49,870 / - रु।

TSPSC सहायक पदों के लिए पात्रता

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक, अंग्रेजी या तेलगू भाषा में लोअर ग्रेड गवर्नमेंट टेक्निकल एग्जाम उत्तीर्ण। इसके अलावा इस पद को पाने के लिए उम्मीदवार को किसी योग्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री और सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर में डिप्लोमा। (या) बी.सी.ए. डिग्री (OR) ऐच्छिक विषयों में से एक में कंप्यूटर साइंस से डिग्री

आयु सीमा:

18 से 34 वर्ष

TSPSC सहायक पदों के लिए चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) के आधार पर किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में योग्यता के क्रम में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें आवश्यकतानुसार रिक्त पदों के लिए प्रमाण पत्र, समुदाय और श्रेणीवार सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयन के लिए न्यूनतम योग्यता अंक OCs 40%, BC 35% एससी, एसटी और पीएच 30% होना जरूरी है।

Published on: