जॉब्स

Government jobs: वर्क असिस्टेंट, कैंटीन अटेंडेंट और ट्रेनी सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

    Government jobs: भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग ने वर्क असिस्टेंट, कैंटीन अटेंडेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी सहित अन्य पदों पर 52 भर्तियां निकाली हैं। आवेदन के लिए अंतिम तारीख 20 मई 2021 है।

2 min read

Government jobs: सरकारी नौकरी हासिल करने की तैयारी में जुटे युवाओं के एक सुनहरा मौका सामने आया है। भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग ने वर्क असिस्टेंट, कैंटीन अटेंडेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी सहित अन्य पदों पर 52 भर्तियां निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट vecc.gov.in या recruitment.vecc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई 2021 है।

VECC Recruitment 2021 के लिए 3 चरणों में होगा उम्मीदवारों का चयन

भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में कुल 52 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल असेसमेंट व इंटरव्यू तीनों राउंड में खुद की योग्यता साबित करनी होगी। VECC Recruitment 2021 से संबंधित डिटेल जानकारी के लिए उम्मीदवार परमाणु ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट vecc.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

भर्ती के बारे में नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

VECC Recruitment 2021 : पदों का विवरण

फीमेल नर्स ए - 01 पद

सब ऑफिसर 'बी'- 01 पद

ड्राइवर ( ऑर्डिनरी ग्रेड ) - 03 पद

वर्क असिस्टेंट ए - 05 पद

कैंटीन अटेंडेंट - 02 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - I (फिजिक्स) - 04 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - I (इलेक्ट्रॉनिक्स)- 05 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - I (मैकेनिकल)- 01 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - I (सिविल)- 01पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - II (फिजिक्स)- 03 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - II (कंप्यूटर)- 02 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - II (इलेक्ट्रॉनिक्स)-09 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - II (इंस्ट्रूमेंटेशन)- 01 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - II (इलेक्ट्रिकल)- 06 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - II (मशीनिस्ट)- 03 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - II (फिटर)- 02 पद

स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगरी - II (रेफ्रजरेशन/एसी)- 03 पद

योग्यता :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता बीएससी/डिप्लोमा/आईटीआई/एसएससी/एचएससी होनी चाहिए।

Web Title: Government jobs: vecc recruitment 2021

Published on:
16 Apr 2021 02:39 pm
Also Read
View All