जॉब्स

Govt Jobs: रेलवे में निकली शानदार जॉब्स, फटाफट करें अप्लाई

Govt Jobs: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) ने जूनियर और सीनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
less than 1 minute read
Jan 15, 2020
govt jobs in hindi, govt jobs, govt jobs 2019, Government Job 2019, Sarkari Naukri 2019, Latest Government job, sarkari jobs, 10th pass govt jobs, 12th pass govt jobs, सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी 2019, rojgar samachar, employment news in hindi, rojgar samachar in hindi, upsc jobs in hindi, 10th pass govt jobs 2019, UPSC, government jobs, UPSC exam, Sarkari Naukri, latest government jobs, jobs in hindi, latest jobs news, UPSC Jobs, upsc vacancy,
govt jobs in hindi

Govt Jobs: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी) ने जूनियर और सीनियर क्लर्क के 251 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें जूनियर क्लर्क के 171 और सीनियर क्लर्क 80 पद हैं। कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 42 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और एससी/ एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। कम्प्यूटर बेस्ड टैस्ट में 100 सवाल पूछे जाएंगे। टैस्ट की अवधि 90 मिनट या 1 घंटा 30 मिनट होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

आवेदन की अंतिम तिथि : 19 जनवरी, 2020

योग्यता : जूनियर क्लर्क के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर चुके कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की अंग्रेजी की टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी की टाइपिंग स्पीड न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। वहीं, सीनियर क्लर्क के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री होनी चाहिए।

चयन : उम्मीदवारों के चयन के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टैस्ट होगा। इस टैस्ट में पास होने वाले उम्मीदवारों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। टैस्ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें : http://www.rrccr.com/PDF-Files/GDCE/GDCE.pdf

Published on:
15 Jan 2020 05:59 pm