जॉब्स

Govt Jobs: वेस्ट सेंट्रल रेलवे में निकली बंपर वेकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

Govt Jobs: पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
2 min read
Oct 30, 2019
govt jobs in hindi, govt jobs, govt jobs 2019, Government Job 2019, Sarkari Naukri 2019, Latest Government job, sarkari jobs, 10th pass govt jobs, 12th pass govt jobs, सरकारी नौकरी, सरकारी नौकरी 2019, rojgar samachar, employment news in hindi, rojgar samachar in hindi, upsc jobs in hindi, 10th pass govt jobs 2019, UPSC, government jobs, UPSC exam, Sarkari Naukri, latest government jobs, jobs in hindi, latest jobs news, UPSC Jobs, upsc vacancy,
govt jobs in hindi

Govt Jobs: पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के 160 पदों को भरने के लिए योग्य और पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों को माल डिब्बा मरम्मत कारखाना कोटा में एक वर्ष के प्रशिक्षण के आधार पर भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2019 है। परीक्षा शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 188 रुपए और एससी,एसटी, दिव्यांगों और महिला उम्मीदवारों के लिए 88 रुपए है। भुगतान ऑनलाइन करें।

क्या योग्यता होना है जरूरी
उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास होना और न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पद से संबंधित ट्रेड में आइटीआइ सर्टिफिकेट प्राप्त होना जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम 15 और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट देय है।

परीक्षा दिनांक और पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट सूची के जरिए तय होगा। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित मंडल में ही नियुक्ति दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर लॉगइन करें। होमपेज खुलने पर यहां मौजूद न्यूज एंड अपडेट्स सेक्शन पर कर्सर लाएं। इसके तहत ‘न्यूज एंड अनाउंसमेंट’ लिंक पर क्लिक करें। इस प्रकार एक नया वेबपेज खुल जाएगा। यहां शीर्षक कोटा कारखाना में अप्रेंटिस एक्ट के अंतर्गत प्रशिक्षुओं (ट्रेड अप्रेंटिस) की भर्ती लिंक दिया गया है। लिंक पर क्लिक करने पर रिक्तियों से संबंधित जारी किया गया विज्ञापन खुल जाएगा। इसे ध्यान से पढ़ें और पदों के अनुसार अपनी योग्यता की जांच करें। पेपर पर प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

Published on:
30 Oct 2019 05:02 pm