जॉब्स

Govt Jobs: क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ग्रेजुएट युवा आज ही करें अप्लाई

Govt Jobs: ग्रेजुएट युवाओं के लिए क्लर्क के 385 पदों पर आवेदन का कल अंतिम दिन है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
Apr 17, 2021

Govt Jobs: राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड द्वारा निकाली गई 385 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक किन्ही कारणों से आवेदन नहीं किया है, वे बिना देरी किए जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को बोर्ड RCRB की आधिकारिक वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानि 20 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें। विस्तृत अधिसूचना का डाइरेक्ट लिंक निचे पत्रिका डॉट कॉम के पेज पर भी दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

RCRB Recruitment 2021 Important Dates
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 20 मार्च 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 20 अप्रैल 2021

RCRB Recruitment 2021 Post Details
पद का नाम - क्लर्क / जूनियर असिस्टेंट/ सेल्समैन / स्टोर कीपर / टाइपिस्ट / कैशियर / स्टोरकीपर
कुल पदों की संख्या - 385 पद


आपको बता दें कि एक उम्मीदवार सिर्फ एक जिले में स्थित SUWB / KVSS के रिक्त पदों के लिए अप्लाई कर सकता है। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक जिले के SUWB / KVSS में रिक्त पदों के लिए आवेदन करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। बोर्ड द्वारा ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट के अनुसार ही जिले के संबंधित SUWB / KVSS में उम्मीदवारों के चयन की सिफारिश की जाएगी।

RCRB Recruitment 2021 Eligibility
उक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का ग्रेजुएट होना जरुरी है। पात्रता संबंधी अन्य जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

RCRB Recruitment 2021 Age Limit
आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना अंतिम तिथि को मानक मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RCRB Recruitment 2021 Application Fees
सामान्य /बीसी / एमबीसी नॉन क्रीमीलेयर और राजस्थान के बाहरी उम्मीदवारों के लिए - 1200 रूपए

सहारिया / एससी / एसटी / नॉन क्रीमी लेयर बीसी / ईडब्ल्यूएस और एमबीसी / टीएसपी क्षेत्र और ढाई लाख से कम आय वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 600 रूपए

How To Apply RCRB Recruitment 2021
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rajcrb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। पत्रिका डॉट के पेज पर दिए गए डाइरेक्ट लिंक से भी एप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। यहाँ होम पेज पर दिए गए 'CLICK HERE TO APPLY ONLINE' पर क्लिक करना होगा। आगे की टैब में रजिस्ट्रेशन पेज ओपन हो जाएगा। यहां उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करने होगा और उसके बाद पुनः लॉगिन करके अप्लाई करना होगा। आवेदन पत्र भरे जाने के बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान और डॉक्यूमेंट अपलोड करने के पश्चात फाइनल सबमिशन करें और उसका प्रिंट लेकर रख लें। उम्मीदवार, आवेदन पत्र भरने से पहले मांगे गए फॉर्मेट में ही दस्तावेजों को साइज के अनुसार सेव करके रख लें।

Web Title: Govt Jobs: Apply Online For RCRB Recruitment 2021

Updated on:
19 Apr 2021 08:12 am
Published on:
17 Apr 2021 08:27 am
Also Read
View All