जॉब्स

Southern Railway Recruitment 2021 for Paramedical Posts: कोरोना ड्यूटी के लिए रेलवे ने निकाली सीधी भर्ती, इंटरव्‍यू से होगा चयन

Govt Jobs - Railway Jobs - Southern Railway Recruitment 2021: दक्षिण रेलवे ने कॉन्‍ट्रैक्‍ट बेसिस पर मेडिकल प्रैक्टिशनर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्‍य उम्मीदवार उक्त पदों के लिए नियत तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2021, 10:56 AM IST
railway_bharti.png

Govt Jobs - Railway Jobs - Southern Railway Recruitment 2021: दक्षिण रेलवे ने कॉन्‍ट्रैक्‍ट बेसिस पर मेडिकल प्रैक्टिशनर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्‍य उम्मीदवार उक्त पदों के लिए नियत तिथि तक अप्लाई कर सकते हैं। उक्त पदों पर नियुक्ति रेलवे हॉस्पिटल, पेरंबूर चेन्‍नई में Covid19 वार्ड में लगाई जाएगी। उम्‍मीदवारों की भर्ती अनुबंध आधार पर की जाएगी और तय समय के लिए ही होगी। उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्‍यू के माध्‍यम से ही होगा। चयनित उम्‍मीदवारों को तुरंत नियुक्ति दी जाएगी। रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार को पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ लेनी चाहिए।

रिक्तियों का विवरण
पद का नाम - GDMO
कुल पदों की संख्या - 33 पद
अनारक्षित - 17 पद
ओबीसी - 09 पद
एससी - 05 पद
एसटी - 02 पद

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उक्त पदों पर भर्ती के आवेदक को MBBS डिग्रीधारी होने के साथ ही ICU और वेंटिलेटर के साथ काम करने का अनुभव भी होना चाहिए। अनुभवी उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। आवेदक की अधिकतम आयु 53 वर्ष निर्धारित गई है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

वेतनमान
इन पदों पर चयनित उम्‍मीदवारों को 75,000 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
Railway Latest Jobs के लिए सबसे पहले प्राप्त आवेदनों को शॉर्टलिस्‍ट किया जाएगा। इसके बाद उन्‍हें ऑनलाइन अथवा टेलिफोनिक इंटरव्‍यू के लिए संपर्क किया जाएगा। इंटरव्‍यू 28 अप्रैल से शुरू होंगे। उम्‍मीदवारों को नियुक्ति से पहले स्वयं का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होगा। आवेदन, पात्रता और अन्य सभी डिटेल्स के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई
Railway GDMO Bharti 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2021 है। आवेदन करने के लिए उम्‍मीदवारों को नोटिफिकेशन के साथ दिया गया फॉर्म भरकर उसकी स्कैंड कॉपी के साथ अपने सभी डॉक्‍यूमेंट्स इन ईमेल एड्रेस E-Mail:covid19cmp20@gmail.com पर भेजने होंगे।

Web Title: Southern Railway Recruitment 2021 for Paramedical Posts

Published on: