जॉब्स

GPSC Civil Services Recruitment 2021: गुजरात लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के लिए निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

GPSC Recruitment 2021 Job Notification: गुजरात लोक सेवा आयोग ने गुजरात प्रशासनिक सेवा, गुजरात सिविल सेवा और गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा के लिए 183 पदों पर वैकेंसी निकाली है।

less than 1 minute read
Sep 29, 2021
JOBS

GPSC Recruitment 2021 Job Notification: गुजरात लोक सेवा आयोग ने गुजरात प्रशासनिक सेवा, गुजरात सिविल सेवा और गुजरात नगर मुख्य अधिकारी सेवा के लिए 183 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 13 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।


महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 28 सितंबर 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 अक्टूबर 2021
प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि: 19 दिसंबर 2021
प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की संभावित तिथि: फरवरी 2022

रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या -183 पद
गुजरात प्रशासनिक सेवा, जूनियर स्केल डिप्टी कलेक्टर / डिप्टी जिला विकास अधिकारी-15 पद
पुलिस उपाधीक्षक-08 पद
जिला रजिस्ट्रार-01 पद
सहायक राज्य कर आयुक्त -48 पद
उप निदेशक, अनुसूचित जाति -01 पद
तालुका विकास अधिकारी-10 पद
सहायक जिला रजिस्ट्रार-10 पद
समाज कल्याण अधिकारी (अनुसूचित जाति) -01 पद
सरकार श्रम अधिकारी -02 पद
राज्य कर अधिकारी-75 पद

शैक्षणिक योग्यता
सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अतः पात्रता संबंधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन 2 चरणों यानी प्रारंभिक परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) और मुख्य परीक्षा (लिखित और व्यक्तिगत साक्षात्कार) में प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड, महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) की आधिकारिक के माध्यम से 13 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व पात्रता संबंधी जरुरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Published on:
29 Sept 2021 01:05 pm
Also Read
View All