जॉब्स

GRSE Recruitment 2021: विभिन्न ट्रेड में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर निकली रिक्तियां, यहां से करें अप्लाई

GRSE Recruitment 2021: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता ने 11 सितंबर से 17 सितंबर 2021 के रोजगार समाचार पत्र में ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस, तकनीशियन अप्रेंटिस और एचआर ट्रेनी के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।

less than 1 minute read
Sep 10, 2021

GRSE Recruitment 2021: गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता ने 11 सितंबर से 17 सितंबर 2021 के रोजगार समाचार पत्र में ट्रेड अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस, तकनीशियन अप्रेंटिस और एचआर ट्रेनी के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार नियत तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2021 से शुरू हो रही है और अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 11 सितंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 01 अक्टूबर 2021

रिक्तियों का विवरण
कुल रिक्तियां - 262पद
ट्रेड अप्रेंटिस (एक्स-आईटीआई) - 170 पद
ट्रेड अप्रेंटिस (फ्रेशर) - 40 पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस - 16 पद
तकनीशियन अप्रेंटिस - 30 पद
एचआर ट्रेनी - 6 पद

शैक्षणिक योग्यता:
सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अतः पात्रता संबधी सभी जरुरी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार उक्त पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jobapply.in/grse2021/ पर जाएं। होम पेज पर दिए गए भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आवेदन सबमिट कर दें। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से 01 अक्टूबर 2021 चलेगी।

Published on:
10 Sept 2021 10:22 pm
Also Read
View All