जॉब्स

HCRAJ Driver Result 2020: हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

HCRAJ Driver Result 2020: राजस्थान हाईकोर्ट ने चालक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी स्क्रीनिंग परीक्षा 23 जनवरी 2021 को आयोजित हुई थी।

less than 1 minute read
Feb 27, 2021

HCRAJ Driver Result 2020: राजस्थान हाईकोर्ट ने चालक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आयोजित हुए स्क्रीनिंग टेस्ट 2021 में जिन कैंडिडेट्स ने उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम पीडीऍफ़ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। जॉब टेस्ट और इंटरव्यू के लिए पदों के अनुसार दस गुणा अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया गया है। उम्मीदवार निचे दिए गए डाइरेक्ट लिंक से रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

ड्राईवर के पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 23 जनवरी 2021 को आयोजित हुई थी। परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों का जॉब टेस्ट और साक्षात्कार होना अभी बाकी है। यह परीक्षा सिर्फ क्वालीफाई एग्जाम है। उम्मीदवारों का चयन जॉब टेस्ट और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

How To Download HCRAJ Driver Result 2021
आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले HCRAJ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट के सेक्शन पर जाएं। आगे की टैब में भर्ती से संबधित रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करते ही पीडीऍफ़ फाइल ओपन होगी। यहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर सर्च कर सकता है। उम्मीदवार भविष्य के सन्दर्भ के लिए इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।

Published on:
27 Feb 2021 05:07 pm
Also Read
View All