जॉब्स

दसवीं पास के लिए आसूचना ब्यूरो में निकली 1054 पदों पर भर्ती, यहां से करें आवेदन

IB Security Assistant/Executive Recruitment 2018

2 min read
Oct 19, 2018
IB Security Assistant/Executive Recruitment 2018

आसूचना ब्यूरो (IB) ने सुरक्षा सहायक / कार्यकारी के 1054 पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक योग्यताधारी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती हेतु अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले विज्ञप्ति ध्यान से पढ़ लेवें क्योंकि शारीरिक रूप से दक्ष अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर, 2018 से शुरू हो जाएगी और आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2018 है। आवेदन शुल्क जमा करने के लिए अभ्यर्थी को 3 दिन अतिरिक्त दिए जाएंगे। 13 नवंबर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि है।

आवेदक का आवेदन करते वक्त दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

आयुसीमा
अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए । अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 साल की छूट दी जाएगी।


IB Security Assistant/Executive Recruitment 2018 application process
आसूचना ब्यूरो (IB) ने सुरक्षा सहायक / कार्यकारी के पद हेतु योग्य अभ्यर्थी जो विज्ञप्ति में उल्लेखित मानदंडों को पूरा करते हो, वे आधिकारिक वेबसाइट (www.mha.gov.in) या (www.ncs.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन के साथ 50 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, भूतपूर्व सैनिकों और महिला उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।


चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन स्तरों में आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा की तिथि आवेदन की अंतिम तिथि के बाद जारी की जाएगी। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।दूसरे चरण में एक वर्णनात्मक परीक्षण और बोली जाने योग्य क्षमता परीक्षण का गठन करेगा जिसका व्यक्तिगत साक्षात्कार के समय मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चरण में पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा।

Published on:
19 Oct 2018 07:39 pm
Also Read
View All