जॉब्स

SSC CPO SI Paper-1 2020: सीपीओ एसआई भर्ती परीक्षा के रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी, यहां से करें चेक

SSC SI Paper-1 Result 2020: सीपीओ भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

2 min read
Feb 26, 2021

SSC SI Paper I 2020: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। एसआई पेपर I परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह भर्ती परीक्षा, दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) एवं सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार अपने परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, दिल्ली पुलिस में , CAPF, CRPF, BSF, CISF, SSB और ITBP में सब-इंस्पेक्टर पद की कुल 1564 पदों पर नियुक्तियां होनी है। बता दें कि आयोग ने 23 से 25 नवंबर, 2020 तक SSC SI 2020 पेपर I परीक्षा आयोजित की थी। भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 21 दिसंबर 2020 को जारी की गई थी।

इस परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की दूसरे पेपर की कॉपी चेक की जाएगी। दूसरे पेपर में अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। शारीरिक दक्षता और चिकित्सा परीक्षण पश्चात मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों की रैंक के अनुसार, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में एएसआई के पदों पर में नियुक्ति की जाएगी।


How To Check SSC SI 2020 Paper I
परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद SSC SI 2020 पेपर I परिणाम ’ पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद आप SSC SI 2020 पेपर I रिजल्ट देख पाएंगे। इसके बाद SSC SI 2020 पेपर I परिणाम देखें और डाउनलोड करें। वहीं भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम का प्रिंट-आउट रखें।

Updated on:
26 Feb 2021 09:30 pm
Published on:
26 Feb 2021 02:29 pm
Also Read
View All