जॉब्स

RRB JE Admit Card 2019 जारी, एक ही क्लिक में सीधे यहां से करें डाउनलोड

RRB JE Admit Card 2019

less than 1 minute read
May 18, 2019
RRB JE Admit Card 2019

RRB JE Admit Card 2019 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रेलवे ने अपने नोटिफिकेशन में कहा था कि परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। आरआरबी जी एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी जेई एग्जाम 22 मई 2019 से शुरू होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने जेई भर्ती परीक्षा का एग्जाम पैटर्न और परीक्षा केंद्रों का विवरण पहले ही जारी कर दिया था। RRB JE भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जनवरी 2019 से शुरू से 31 जनवरी तक चली थी। RRB JE कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) 22 मई, 2019 से शुरू होगा।

RRB JE Admit Card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि आरआरबी जेई के 13,487 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। उनमें जूनियर इंजीनियर (जेई) के 12,844 पद, जूनियर इंजीनियर (आईटी) के 29 पद, डिपोट मैटेरियल सुपरिन्डेंडेंट पद के लिए 227 सहित कैमिकल और मेटालर्जिकल सहायक (अस्सिटेंट) 387 पदों की वैकेंसी शामिल हैं। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी को अपने साथ यह एडमिट कार्ड और वैद्य फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अभ्यर्थी सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

How To Download RRB JE Admit Card 2019
अभ्यर्थी आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2019 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in ओपन करें। इसके बाद होमपेज पर दिए गए RRB JE Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें उम्मीदवार रजिट्रेशन आईडी आदि डिटेल भर के सबमिट करना होगा। सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2019 दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
18 May 2019 02:50 pm
Also Read
View All