RSMSSB JE Exam Admit card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने RSMSSB जेई भर्ती परीक्षा के लिए...
RSMSSB JE Exam Admit card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेई भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने RSMSSB जेई भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, वे एडमिट कार्ड rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भर्ती परीक्षा कुल 1098 पदों को भर्ती के लिए शुरू किया गया है जिसके तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स की भर्ती होगी। आवेदन पर दिए गए निर्देशों को कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें।
How To Download RSMSSB JE Admit Card 2020
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद उम्मीदवार को SSO पोर्टल पर रिडाइरेक्ट किया जाएगा। यहां रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन के अंदर जाना होगा। इसके बाद संबंधित भर्ती परीक्षा के आगे दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।