जॉब्स

Tripura TET admit card 2019 जारी, एक ही क्लिक में सीधे यहां से करें डाउनलोड

Tripura TET admit card 2019: शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB), त्रिपुरा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

less than 1 minute read
Sep 22, 2019
Tripura TET admit card 2019

Tripura TET admit card 2019: शिक्षक भर्ती बोर्ड (TRB), त्रिपुरा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने त्रिपुरा टेट 2019 के लिए आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड की डाउनलोड करने के लिए TRB त्रिपुरा की आधिकारिक वेबसाइट - trb.tripura.gov.in पर जा सकते हैं। एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों का परीक्षार्थी जरूर अवलोकन करें। एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी और सभी विवरण में त्रुटि होने की स्थिति में बोर्ड को सूचित करें।


टीआरबी त्रिपुरा ने 20 अक्टूबर, 2019 को टेट 2019 पेपर- II परीक्षा (कक्षा छठी से आठवीं के लिए) आयोजित करने का निर्णय लिया है। Tripura TET 2019 पेपर I परीक्षा (कक्षा I से V के लिए) 26 अक्टूबर, 2019 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 3.00 बजे तक आयोजित होगी। उम्मीदवार अपने Tripura TET admit card 2019आधिकारिक वेबसाइट से या नीचे दिए गए सीधे लिंक से प्राप्त कर सकते हैं।

Tripura TET admit card 2019 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

How To Download Tripura TET admit card 2019
अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - trb.tripura.gov.in पर जाएं। इसके बाद दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। नई टैब में आवेदन संबंधित मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें। जानकारी सबमिट करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Published on:
22 Sept 2019 12:12 pm
Also Read
View All