जॉब्स

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में प्रोजेक्ट एसोसिएट्स के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( HPCL ) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट्स के रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

2 min read
Jul 27, 2018
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में प्रोजेक्ट एसोसिएट्स के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

HPCL Project Associates recruitment 2018, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( HPCL ) ने प्रोजेक्ट एसोसिएट्स के रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 31 अगस्त 2018 तक www.hindustanpetroleum.com के माध्यम से आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( HPCL ) में रिक्त पदाें का विवरणः
प्रोजेक्ट एसोसिएट्स, Project Associates

ये भी पढ़ें

HPCL recruitment – रिसर्च एसोसिएट्स के पदाें पर निकली वैकेंसी, मिलेगी 65, 000 सैलरी

वेतनमानः रूपए 40,000 - 50,000


शैक्षणिक योग्यताः
रसायन विज्ञान , माइक्रोबायोलॉजी,बायो-टेक्नोलॉजी में B. Sc/ M.Sc , केमिकल इंजीनियरिंग / केमिकल टेक्नोलॉजी / पेट्रोलियम में डिप्लोमा।

आयु सीमाः 28 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

चयन प्रक्रियाः
आवेदकों का चयन शार्ट लिस्टिंग व लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार HPCL Project Associates के पदाें पर वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com के माध्यम से 31 अगस्त 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथिः 31 अगस्त 2018

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( HPCL ) में प्रोजेक्ट एसोसिएट्स के रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( HPCL ) का परिचयः

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक फॉर्च्यून 500 कंपनी (2012 में 267 वें स्थान पर) है, जो भारत सरकार की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को सरकार द्वारा नवरत्न श्रेणी में रखा गया है। भारत में इसका पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन मे कुल योगदान 20.9% और तेल शोधन मे 10.3% है। इसके स्वामित्व मे दो तटीय तेल परिशोधन कारखाने (ऑयल रिफाईनरी) हैं। इन परिशोधिकाओं (रिफाईनरी) मे कई प्रकार के पेट्रोलियम उत्पाद जैसे इंधन तेल (फ्यूल ऑयल) और स्नेहक (ल्युब्रीकेंट) का निर्माण होता है।

पश्चिमी तट पर स्थित मुंबई रिफाईनरी की क्षमता 5.5 एम.एम.टी.पी.ए तथा पूर्वी तट पर स्थित विशाखापत्तनम रिफाईनरी की क्षमता 7.5 एम.एम.टी.पी.ए है। कंपनी की मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) की अत्याधुनिक मंगलौर रिफाइनरी जिसकी क्षमता 9 एम.एम.टी.पी.ए है, मे कुल इक्विटी भागीदारी 16.95% है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मित्तल एनर्जी समूह के साथ संयुक्त उद्यम एच एम ई एल में एक नयी तेल परिशोधिका गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी को पंजाब के भटिंडा मे स्थापित किया है, जिसका लोकार्पण भारत के प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने 28 अप्रैल 2012 को किया।

ये भी पढ़ें

RPSC recruitment – उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के 330 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Published on:
27 Jul 2018 01:46 pm
Also Read
View All