जॉब्स

Government jobs: स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत 379 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Government jobs: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों के लिए 379 वेकेंसी निकाली हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Apr 2021, 7:48 PM IST
HPSSC-RECRUITMENT2021
HPSSC-RECRUITMENT2021

Government jobs: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर स्टाफ नर्स, जूनियर इंजीनियर (JE) और फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों के लिए 379 वेकेंसी निकाली हैं। सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल यानी आज से शुरू हो गई है, आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 09 मई 2021 निर्धारित की गई है जो इच्छुक उम्मीदवार इस पद को पाना चाहते है वो लोग आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

Click Here For More Govt Jobs

महत्वपूर्ण तारीखें...

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत तिथि- 10 अप्रैल 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 09 मई 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 09 मई 2021

HPSSC पदों का विवरण

कुल पद - 379

स्टाफ नर्स - 90 पद

फार्मासिस्ट (एलोपैथी) - 100 पद

बी कीपर - 04 पद

विकास अधिकारी (सेरीकल्चर) - 02 पद

रखरखाव पर्यवेक्षक - 01 पद लेखाकार - 02 पद

नीलामी रिकॉर्डर - 06 पद

जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 05 पद

इलेक्ट्रीशियन - 02 पद

वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान और विष विज्ञान) - 01 पद

जूनियर कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) - 23 पद

विधि अधिकारी - 01 पद

चिकित्सा प्रयोगशाला टेक्नीशियन जीआर II - 29पद

जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 06 पद

स्टेनो टाइपिस्ट - 03 पद

प्रयोगशाला सहायक - 06 पद

नेत्र रोग अधिकारी - 02 पद

फार्मासिस्ट (एलोपैथी) - 06 पद

हॉस्टल सुप्रिंटेंडेंट-सह-पीटीआई - 03 पद

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) - 01 पद

जूनियर अधिकारी (पी एंड ए) - 01 पद

जूनियर टेक्नीशियन (टेलर मास्टर) - 01 पद

असिस्टेंट सुप्रिंटेंडेंट जेल / वेलफेयर ऑफिसर-कम-असिस्टेंट सुप्रिंटेंडेंट जेल - 04 पद

फायरमैन - 43 पद

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के लिए पर्यवेक्षक - 01 पद

क्लर्क - 10 पद

भाषा शिक्षक - 09 पद

छात्रावास वार्डन - 02 पद

प्रेस ड्यूफ्टी - 01 पद

लेखाकार - 01 पद जूनियर इंजीनियर (सिविल) -10 पद

डाटा एंट्री ऑपरेटर - 03 पद

आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष की से लेकर 45 वर्ष की आयु तक होनी चाहिए। आयु की गिनती 01 जनवरी 2021 तक की उम्र के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क –

सामान्य/EWS वर्ग के लिए- 360 रुपये -सामान्य IRDP/PH/स्वतंत्रता सेनानी के लिए - 120 रुपये -SC/ST/OBC वर्ग के लिए- 120 रुपये -महिलाएं/एक्स-सर्विसमैन/दिव्यांग वर्ग के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Published on: