जॉब्स

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में ट्रेनी के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

HPTDC Recruitment 2018, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) ने ट्रेनी के 42 रिक्त पदाें पर भर्ती
2 min read
Sep 11, 2018
HPTDC Recruitment 2018
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में ट्रेनी के पदाें पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

HPTDC recruitment 2018, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) ने ट्रेनी के 42 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार 06 अक्टूबर 2018 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन व अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) में रिक्त पदाें का विवरणः

ट्रेनी - 42 पद

रिसेप्शन - 06 पद
वेटिंग - 15 पद
हाउसकीपिंग - 06 पद
किचिन - 15 पद

वेतनमान - सरकारी नियमानुसार।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) में रिक्त पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः
Trainee (Reception) - किसी भी संकाय में स्नातक हाेने के साथ आवास, संचालन और प्रबंधन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।

Trainee (Waiting) - 12वीं पास होने के साथ फूड आैर वैबरेज सर्विस में एक साल 6 माह का डिप्लोमा।

Trainee (Housekeeping) - 12वीं पास होने के साथ हाउस कीपिंग में में एक साल 6 माह का डिप्लोमा।

Trainee (Kitchen) - 12वीं पास होने के साथ किचिन में में एक साल 6 माह का डिप्लोमा।

योग्यता संबंधी अाैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।


हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) में आयु सीमाः

18 - 40 साल ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) में रिक्त पदाें पर चयन प्रक्रियाः

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) में रिक्त पदाें पर कैसे आवेदन करेंः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए Managing Director, HPTDC, Ritz, Annexe, Shimla-171001 के पते पर 06 अक्टूबर 2018 तक या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन भेज सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) में रिक्त पदाें के लिए आवेदन शुल्कः 600 रूपए।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम लिमिटेड ( HPTDC ) में ट्रेनी के 42 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
11 Sept 2018 06:48 pm