जॉब्स

IAF Airmen Exam 2021: वायु सेना भर्ती परीक्षा की डेट हुई जारी, ऐसे करें चेक

IAF Airmen Exam 2021: इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप X और ग्रुप Y के अंतर्गत वायु सैनिकों की भर्ती के लिए आयोजित किये जाने वाले सेलेक्शन टेस्ट के एग्जाम सिटी और डेट की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप X और ग्रुप Y के अंतर्गत वायु सैनिकों भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपने परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं।  
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2021, 5:44 PM IST
Feature image

IAF Airmen Group X & Y Exam 2021: इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप-X और ग्रुप -Y के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी था इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए यह खास खबर है कि केंद्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड (सीएएसबी) ने ग्रुप X और ग्रुप Y के अंतर्गत वायु सैनिकों भर्ती के लिए आयोजित किये जाने वाले सेलेक्शन टेस्ट की एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप X और ग्रुप Y के अंतर्गत वायु सैनिकों भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे सीएएसबी द्वारा जारी की गई ऑफिशियल वेबसाइट, airmenselection.cdac.in पर जाकर अपनी परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं। हालांकि, सीएएसबी ने उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड को अभी तक जारी नहीं किया है। जानकारी के अनुसार उम्मीदवार को उनका अपने एडमिट कार्ड लॉगिन के माध्यम से परीक्षा की तिथि से 24 से या 48 घंटे पहले वो डाउनलोड कर पाएंगे।

18 से 22 अप्रैल तक होनी है परीक्षा

सीएएसबी द्वारा जारी की गई एयरमेन भर्ती अधिसूचना (01/2022) के अनुसार निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल से 22 अप्रैल 2021 तक किया जाना है। कोविड-19 महामारी के मामलों को देखते हुए बोर्ड के द्वारा उम्मीदावरों को उनके एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा के नियम और महामारी से सम्बन्धित गाइलाइंस जारी की जाएगी। जिसका पालन करना उम्मीदवारों के लिए जरूरी होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को अपने साथ ऑनलाइन डाउनलोड किये गये एडमिट कार्ड के कलर प्रिंट-आउट और साथ में दिये सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म को भरकर ले जाना होगा।

जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार यदि किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो वे बोर्ड से इस सम्बन्ध में सम्पर्क कर सकते हैं। बोर्ड के द्वारा उम्मीदावार की परेशानियों को दूर करने केलिए 020-25503105/106 नम्बर जाकी का है।

बता दें कि भारतीय वायु सेना में ग्रुप x और y में वायु सैनिकों की भर्ती के लिए (इनटेक 01/2022) अधिसूचना जनवरी 2021 में जारी की गयी थी। आवेदन की प्रक्रिया 22 जनवरी से 7 फरवरी 2021 तक चली थी।

Published on: