जॉब्स

IAF Rally Bharti 2020: हरियाणा, राजस्थान और बिहार वायु सेना रैली भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 27 सितंबर से शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

IAF Rally Bharti 2020: भारतीय वायु सेना ने विभिन्न बेस स्टेशनों या कैंटोंमेंट एरिया के लिए रैली भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्तियां एयरमैन ग्रुप एक्स टेक्निकल...

less than 1 minute read
Sep 25, 2020
AFCAT CDAC 2020

IAF Rally Bharti 2020: भारतीय वायु सेना ने विभिन्न बेस स्टेशनों या कैंटोंमेंट एरिया के लिए रैली भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्तियां एयरमैन ग्रुप एक्स टेक्निकल ट्रेड (एजुकेशन इंस्ट्रक्टर को छोड़कर) के पदों के लिए की जाएंगी। भर्ती रैली के लिए पहले airmenselection.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आवेदन 27 सितंबर 2020 से शुरू होंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक भारतीय वायुसेना 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच भर्ती रैली आयोजित करेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगी और उम्मीदवार 28 सितंबर की शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं।

रैली का आयोजन
9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2020
राजस्थान - Kendriya Vidyalaya 2,Air Force Jodhpur, (Rajasthan)
हरियाणा - 1 Airmen Selection Centre, Ambala Cantonment (Haryana)
बिहार - 10 Airmen Selection Centre, Air Force Station Bihta, Patna (Bihar)

IAF Rally Bharti 2020 आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

आयु सीमा
उम्मीदवार का जन्म 17 जनवरी 2000 से 30 दिसंबर 2003 के बीच हुआ हो।

शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का मैथ्स, फिजिक्स व इंग्लिश के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरुरी है। 12वीं में कम से कम 50 फीसदी मार्क्स होने भी जरूरी है।


चयन प्रक्रिया - Govt Jobs 2020
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षार्थी के 12वीं या डिप्लोमा कोर्स के मार्क्स के आधार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और एडेप्टेबिलिटी टेस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।

Published on:
25 Sept 2020 04:13 pm
Also Read
View All