जॉब्स

IBPS PO Notification 2021: बैंक पीओ के 4135 पदों पर निकली भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस पीओ भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। बैंकों में परिवीक्षाधीन अधिकारी और प्रबंधन प्रशिक्षु पदों के लिए कुल 4,135 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक आईबीपीएस साइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

2 min read
IBPS PO Recruitment 2021

IBPS PO Notification 2021 : बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा आईबीपीएस पीओ भर्ती 2021 के लिए अधिसूचना जारी की गई है। बैंकों में परिवीक्षाधीन अधिकारी और प्रबंधन प्रशिक्षु पदों के लिए कुल 4,135 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक आईबीपीएस साइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 20 अक्टूबर, 2021 से शुरू हो गई है। वहीं 10 नवंबर, 2021 आवेदन करने का अंतिम दिन तय किया गया है।


योग्यता और उम्र सीमा:—
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं उम्मीदवारों की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1991 से पहले और 1 अक्टूबर 2001 के बाद का नहीं होना चाहिए। वैकेंसी से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार को नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जा जाती है।

इन बैंकों के लिए होगी भर्ती:—
नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एण्ड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें—
https://www.ibps.in/wp-content/uploads/PO_XI_DA.pdf

वैकेंसी डिटेल:—
कुल पदों की संख्या : 4,135
सामान्य/यूआर : 1600
ईडबल्यूएस : 404
ओबीसी : 1102
एसटी : 350
एससी : 679

आवेदन शुल्क :—
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 850/- रुपए का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से संबंधित लोगों को आवेदन शुल्क के रूप में 175/- रुपए का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।

चयन प्रक्रिया और पे स्केल:—
भर्ती के पहले चरण के तौर पर प्री ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। यह परीक्षा का आयोजन 04 दिसंबर से 11 दिसंबर के बीच किया जाएगा। इस टेस्ट मे पास होने वाले उम्मीदवार जनवरी 2022 में मेन्‍स एग्जाम देंगे। चयन होने पर उम्मीदवार को 14500 – 25700/-का पे स्केल मिलेगा।

Published on:
20 Oct 2021 05:12 pm
Also Read
View All