जॉब्स

IFFCO Recruitment 2019: यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई

IFFCO Recruitment 2019 : बेरोजगार स्नातक डिग्रीधारी युवाओं के लिए इफको ने देशभर में मौजूद अपने ऑफिस के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने फील्ड ऑफिस के लिए एग्रीकल्चर की विज्ञप्ति जारी कर, योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

2 min read
Aug 23, 2019
IFFCO Recruitment 2019

IFFCO Recruitment 2019: बेरोजगार स्नातक डिग्रीधारी युवाओं के लिए इफको ने देशभर में मौजूद अपने ऑफिस के लिए भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने फील्ड ऑफिस के लिए एग्रीकल्चर की विज्ञप्ति जारी कर, योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी इफको की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iffcoagt.in/ से नियत तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती के जरिए हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरला स्थित फील्ड दफ्तरों में खाली पद भरे जाएंगे। अप्लाई करने से पहले उम्मीदवार को आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लेना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास चार साल की बीएससी (एग्रीकल्चर) की रेग्यूलर डिग्री हो। इसके अलावा आखिरी सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को बीएससी एग्रीकल्चर में 60 फीसद और एससी/एसटी के उम्मीदवारों को कम से कम 55 फीसद अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अगर उम्मीदवार एग्रीकल्चर से एमएससी पास है तो वह भी इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन शर्त है कि ऐसे उम्मीदवारों का बीएससी (एग्रीकल्चर) भी होना जरूरी है।

आयु सीमा-
इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) एग्रीकल्टर की भर्ती के लिए आवेदक की आयु 01 सितंबर, 2019 तक अधिकतम 30 साल की होनी चाहिए। वहीं आरक्षित उम्मीदवारों को भारतीय नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

How To Apply For IFFCO Recruitment 2019
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को आवेदन के लिए इफको की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इफको की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iffcoagt.in/ है। इसके बाद होमपेज पर "क्लिक ब्लो बटन टू अप्लाई ऑनलाइन" पर क्लिक करें और आवेदन कर दें। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 05 सितंबर, 2019 है।

Published on:
23 Aug 2019 12:22 pm
Also Read
View All