जॉब्स

IISER Recruitment – Non – Teaching के 28 पदों पर निकली वैकेंसी, करें आवेदन

IISER Non - Teaching Post Recruitment 2018 - इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ( IISER ) पुणे ने नॉन-टीचिंग के 28 रिक्त पदों के लिए
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2018, 5:26 PM IST
iiser

IISER Non - Teaching Post Recruitment 2018 - इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ( IISER ) पुणे ने नॉन-टीचिंग के 28 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 06 अप्रैल 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ( IISER ) में रिक्त पदों का विवरण:
कुल पद- 28
टेक्निकल असिस्टेंट- 11 पद
टेक्निकल ऑफिसर- 5 पद
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर- 4 पद
नर्स(पुरुष)- 1 पद
असिस्टेंट लाइब्रेरियन- 1 पद
प्रिंसिपल टेक्निकल ऑफिसर- 2 पद
डिप्टी रजिस्ट्रार- 1 पद
लाइब्रेरियन- 1 पद
लेबोरेटरी टेक्निशियन- 1 पद
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (मल्टी-स्किल)- 1 पद


इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ( IISER ) में नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः
टेक्निकल असिस्टेंट- इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी/कंप्यूटर/इंस्ट्रूमेंटेशन में प्रथम श्रेणी के साथ डिप्लोमा या इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी/कंप्यूटर/इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/बीटेक/पीएचडी या प्रासंगिक विषय में एमएससी होना आवश्यक है।

टेक्निकल ऑफिसर- बीई/बीटेक/पीएचडी/एमएससी होना आवश्यक।

सीनियर टेक्निकल ऑफिसर- मास्टर होने के साथ 10 वर्षों का अनुभव।

नर्स (पुरुष)- इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टीटयूट से कम से कम 55% अंकों के साथ नर्सिंग में बीएससी/समकक्ष ग्रेड एवं स्टेट नर्सिंग काउंसिल या सेंटर द्वारा मान्यता प्राप्त हॉस्पिटल में 6 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है।

इस सम्बन्ध में अन्य जानकारी के लिये निचे दिए विस्तृत अधिसूचना को देखें।

इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ( IISER ) में रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.iiserpune.ac.in से 06 अप्रैल 2018 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या- 10/2018

महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन की अंतिम तिथि- 06 अप्रैल 2018

IISER Non - Teaching Post Recruitment notification 2018 -

इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ( IISER ) पुणे ने नॉन-टीचिंग के 28 रिक्त पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च ( IISER ) का परिचयः

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (यानी, आई. आई. एस. ई. आर.) भारत के प्रमुख विज्ञान संस्थान हैं। यह संस्थान कोलकाता, पुणे, मोहाली, भोपाल एवं तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं। इन संस्थानों की स्थापना भारत में विज्ञान अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए की गई है। यह संस्थान भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा प्रायोजित हैं।

Published on: