जॉब्स

IIT ( BHU) में लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, जूनियर सुपरिंटेंडेंट समेत 58 रिक्त पदों पर भर्ती

IIT ( BHU) ने सिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, जूनियर सुपरिंटेंडेंट समेत 58 रिक्त पदों पर भर्ती

4 min read
Oct 10, 2017

IIT ( BHU) ने सिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, जूनियर सुपरिंटेंडेंट समेत 58 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।

IIT ( BHU) में रिक्त पदों का विवरणः

असिस्टेंट लाइब्रेरियन (ग्रुप-ए), पद : 01 (अनारक्षित)
योग्यता : न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ लाइब्रेरी साइंस/ इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त हो। या समकक्ष योग्यता हो।

-अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड हो और लाइब्रेरी कंप्यूराइजेशन की जानकारी हो।
-यूजीसी के नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) या राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली समकक्ष पात्रता परीक्षा (स्लेट/ सेट) में पास हो।
-यूजीसी द्वारा वर्ष 2009 में जारी नियमों के अनुसार पीएचडी डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को नेट/ स्लेट/ सेट में पास होने से छूट प्राप्त होगी
-वांछनीय : कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा हो। या एक वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स किया हो।
-आईआईटी लाइब्रेरी सिस्टम में काम कर रहे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

वेतनमान : 15,600 रुपये। ग्रेड पे 6000 रुपये।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।


असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर (ग्रुप-बी), , पद : 02 (अनारक्षित)
योग्यता :

-किसी भी विषय में स्नातक हो। साथ ही पद से संबंधित कार्यक्षेत्र में चार साल का कार्यानुभव हो।
-एनसीसी, सैन्य, पुलिस या फायर फाइटिंग की ट्रेनिंग प्राप्त की हो।
-हल्के वाहनों को चलाने और संभालने का अनुभव हो।
वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4,200 रुपये।

अधिकतम आयु : 40 वर्ष।


जूनियर सुपरिंटेंडेंट (ग्रुप-बी), पद : 15 (अनारक्षित-02)
योग्यता : किसी भी विषय में मास्टर डिग्री हो। साथ ही पद से संबंधित क्षेत्र में पांच साल का अनुभव हो। या बैचलर डिग्री होने पर सात साल का अनुभव हो।
- ऑफिस नियमों, कंप्यूटर ऑफिस एप्लिकेशन और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस की जानकारी हो।
वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4,200 रुपये।
अधिकतम आयु : 40 वर्ष।


जूनियर टेक्निशियन (ग्रुप-सी), , पद : 01 (अनारक्षित)
योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक हो। डिग्री के बाद ऑडियो-वीडियो इक्यूपमेंट संभालने, फिल्म प्रोडक्शन, एनीमेशन, वेबकास्ट, मूक के क्षेत्र में दो साल काम करने का अनुभव हो।
वेतनमान : 5200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2000 रुपये।
अधिकतम आयु : 35 वर्ष।


जूनियर असिस्टेंट (ग्रुप-सी), , पद : 24 (अनारक्षित-13)
योग्यता : किसी भी विषय में स्नातक डिग्री हो। कंप्यूटर ऑफिस एप्लिकेशन की जानकारी हो।
वेतनमान : 5200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2000 रुपये।
अधिकतम आयु : 27 वर्ष।


जूनियर लाइब्रेरी सुपरिंटेंडेंट (ग्रुप-बी), पद : 02 (अनारक्षित)
योग्यता : बैचलर डिग्री हो। साथ ही लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक/पीजी डिग्री हो। या
’ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में डिप्लोमा हो। साथ ही छह साल का अनुभव हो
वेतनमान : 9,300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4,200 रुपये।
अधिकतम आयु : 32 वर्ष।


जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट (ग्रुप-सी), पद : 09 (सामान्य-06)
योग्यता : लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक डिग्री हो। या
स्नातक डिग्री हो। साथ में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में डिप्लोमा हो।
अधिकतम आयु : 35 साल।
वेतनमान : 5,200 से 20,000 रुपये। ग्रेड पे 2,000 रुपये।

जरूरी सूचनाएं:

-शैक्षणिक योग्यता और आयुसीमा का आकलन 25 अक्टूबर 2017 के आधार पर किया जाएगा।
-अधिकतम आयुसीमा में एससी, एसटी को पांच और ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी।
-जिन अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 1/2016-17 और 2/2016-17 के तहत असिस्टेंट लाइब्रेरियन, जूनियर टेक्निशियन, जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट, जूनियर लाइब्रेरी सुपरिंटेंडेंट पद के लिए आवेदन किया था, उन्हें नए सिरे से आवेदन करना होगा।
-पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट या स्किल टेस्ट या संस्थान द्वारा तय किए गए किसी अन्य टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू के लिया जाएगा।

आवेदन शुल्क:

ग्रुप-बी पदों के लिए :
500 रुपये सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए 250 रुपये।
ग्रुप-सी पदों के लिए
250 रुपये सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए। एससी, एसटी और दिव्यांगों के लिए 100 रुपये।

आवेदन प्रक्रिया:

वेबसाइट (www.iitbhu.ac.in) के होमपेज पर जाएं। फिर वेबपेज के मध्यम में अलर्ट सेक्शन के तहत नॉन-फैकल्टी रिक्रूटमेंट पोर्टल शीर्षक पर क्लिक करें।
ऐसा करने से नया वेबपेज खुल जाएगा। अब बाईं ओर दिए एडवटाईजमेंट/नोटिस लिंक पर क्लिक करें। इससे पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। इसमें दिए गए दिशा-निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
अब ऑनलाइन आवेदन के लिए लॉग-इन/अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए न्यू एप्लीकेंट (क्लिक हियर फॉर रजिस्ट्रेशन) लिंक पर क्लिक करें।
इस तरह रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। यहां नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर सेव का बटन क्लिक करें। ऐसा करते ही आपका नाम रजिस्टर हो जाएगा। संस्थान की ओर से आपके ईमेल पते पर कंफर्मेशन मेल भेजा जाएगा।
अपने ईमेल पते पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक कर दें। इससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
अब फिर से लॉग-इन/अप्लाई नाउ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर/ईमेल और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगइन करें। ऐसा करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसे चार चरणों में भरना होगा।
पहले चरण में व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करें। फिर सेव एंड नेक्स्ट का बटन दबाएं। दूसरे चरण में शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का ब्योरा दें।
तीसरे चरण में फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। चौथे चरण में जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसका ब्योरा दर्ज करें।
अंत में निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। फिर पूर्णरूप से भरे गए आवेदन को सब्मिट कर दें।
इसके बाद ऑटोजेनरेटेड फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और इसे सुरक्षित रख लें।
अधिक जानकारी यहां

फोन : +91 8004631073
ई-मेल : iitbhumailservices@gmail.com

IIT ( BHU) में सिस्टेंट लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, जूनियर सुपरिंटेंडेंट समेत 58 रिक्त पदों पर भर्ती की भर्ती अधिसूचना यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें

केरल खनिज एवं धातु लिमिटेड ने इंजीनियर, ऑपरेटर, तकनीशियन एवं अन्य विभन्नि 49 रिक्त पदों पर भर्ती
Published on:
10 Oct 2017 05:40 pm
Also Read
View All