जॉब्स

IIT kharagpur में निकली प्रोजेक्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

IIT kharagpur Recruitment 2018 के तहत Project Officer के 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 6:51 PM IST
IIT kharagpur Recruitment 2018
IIT kharagpur में निकली प्रोजेक्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) खड़गपुर ने प्रोजेक्ट ऑफिसर और जूनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर (ऑपरेशंस) के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखरी तिथि 23 सितंबर 2018 है। IIT Kharagpur Recruitment 2018 के तहत project officer के 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 28,000 रुपए सैलेरी दी जाएगी।


प्रोजेक्ट ऑफिसर/ जूनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर (ऑपरेशंस) , रिक्त पद : 16

शैक्षणिक योग्यता और मानदंड: इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक किया हुआ हो। एमबीए की डिग्री वाले उम्मीदवारों को भर्ती में वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा उसे अंग्रेजी, हिन्दी एवं किसी अन्य स्थानीय भाषा (बांग्ला को छोड़कर) में पढ़ना, लिखना एवं बोलना आना चाहिए।

अनुभव: अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्र में दो साल का कार्याअनुभव भी होना चाहिए, जिसमें छह माह का अनुभव ई-एजुकेशन डोमेन में सेल्स-मार्केटिंग का होना चाहिए।

वेतनमान: इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 28,000 रुपए दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्कः आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 50 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला कैंडिडेट्स को शुल्क की सीमा से मुक्त रखा गया है। शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से करना होगा। डिमांड ड्राफ्ट आईआईटी खड़गपुर के नाम से बनेगा।

ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट : 23 सितंबर 2018

कैसे करें अप्लाई
- अभ्यर्थी सबसे पहले आईआईटी खड़गपुर की आॅफिशियल वेबसाइट http://www.iitkgp.ac.in/ को लॉग इन करें।
- इसके बाद होम पेज पर सबसे नीचे ओर दिए गए Temporary Jobs पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक अलग पेज खुल जाएगा, जहां टेंपरोरी पोस्टिंग कॉलम के तहत प्रोजेक्ट ऑफिसर/ जूनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर (ऑपरेशंस) का लिंक नजर आएगा।
- इस लिंक के सामने व्यू और अप्लाई का लिंक दिखेगा। अगर आप व्यू पर क्लिक करेंगे तो वेकेंसी से जुड़ा विज्ञापन खुल जाएगा। वहीं यदि आप अप्लाई के लिंक पर क्लिक करेंगे तो रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन पेज पर सबसे नीचे रजिस्टर फॉर न्यू यूजर साइन-अप पर क्लिक करें।
- दिए गए निर्देश के मुताबिक रजिस्ट्रेशन करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंत में पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल अपने पास रख लें।


आॅफिशियल विज्ञप्ति: आईआईटी खड़गपुर प्रोजेक्ट ऑफिसर और जूनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर (ऑपरेशंस) के पदों की विस्तृत अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

Published on: