जॉब्स

सरकारी नौकरी: इन राज्यों के लिए डाक विभाग में निकली नौकरियां, 10वीं पास युवा जल्द करें अप्लाई

Postal Department GDS Recruitment 2020: भारतीय डाक विभाग ने झारखण्ड और पंजाब में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 1634 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2020, 11:12 AM IST
Postal Circle Recruitment 2020
TN Postal Circle Recruitment 2019

Postal Department GDS Recruitment 2020: भारतीय डाक विभाग ने झारखण्ड और पंजाब में ग्रामीण डाक सेवक के कुल 1634 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार, पंजाब और झारखण्ड, दोनो ही सर्किल में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर 2020 से शुरू हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2020 है।

पात्रता
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं (सेकेंड्री) कक्षा उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा एक विषय के तौर पर 10वीं में पढ़ा होना चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु विज्ञापन जारी किये जाने की तिथि, 10 नवंबर को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
झारखण्ड और पंजाब पोस्ट सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, appost.in पर विजिट करने के बाद स्टेज 1 रजिस्टेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरणों को भरकर अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी को अपलोड करनी होगा। स्टेज 1 के बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर अलॉट की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को स्टेज 2 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इस नये पेज पर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को स्टेज 3 के लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। ऑनलाइन सबमिट किये गये आवेदन की सॉफ्ट कॉपी को उम्मीदवारों को सेव कर लेनी चाहिए।

Updated on:
13 Nov 2020, 11:12 AM IST
Published on: