जॉब्स

भारतीय वायुसेना ने एयरमेन के लिए आवेदन मंगवाए

जो लोग भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल होना चाहते हैं, उन लोगों के लिए खुशखबरी है। वायुसेना ने एयरमेन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 5:02 PM IST
Indian Air Force
Video Story...10 Big strike Operation By Indian Air force

जो लोग भारतीय वायु सेना (IAF) में शामिल होना चाहते हैं, उन लोगों के लिए खुशखबरी है। वायुसेना ने एयरमेन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइएएफ की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, गुवाहाटी स्थित बोर्जहार वायु स्टेशन पर एयरमेन के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती ग्रुप वाई (गैर तकनीकी) के लिए होगी। चयन ऑटोमोबाइल तकनीशियन और भारतीय वायु सेना (पुलिस) के लिए किया जाएगा। रैली एक सितंबर से लेकर तीन सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

उम्र सीमा : जो उम्मीदवार 14 जुलाई 1998 और 26 जून 2002 (दोनों दिन शामिल) के बीच पैदा हुए हैं, वे भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों ने १२वीं कक्षा या समकक्ष किसी भी विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर रखी हो। साथ ही अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं।

ग्रुप एंड ट्रेड : एयरमेन ग्रुप वाई (गैर तकनीकी) (ऑटोमोबाइल तकनीशियन) और भारतीय वायु सेना (पुलिस)

समय और तिथि : जो उम्मीदवार रैली में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें आयोजन स्थल पर एक और तीन सितंबर को सुबह छह बजे पहुंचना होगा। रैली स्थल में प्रवेश के लिए कट ऑफ समय सुबह दस बजे है।

राज्य/जिले शामिल : एक सितंबर को असम, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के सभी जिले के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। तीन सितंबर को मिजोरम के सभी जिलों के लोग रैली में शामिल हो सकते हैं।

स्थल : वायु सेना स्टेशन, बोर्जहार, गुवाहाटी, असम

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट www.airmenselection.cdac.in पर लॉग इन कर सकते हैं।

26,502 से बढ़कर 60000 पदों की होगी रेलवे भर्ती
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अपनी आॅफिशियल वेबसाइट http://www.rrbcdg.gov.in/ पर एक और नोटिफिकेशन जारी करते हुए खुशखबरी दी गई है। इस नोटिफिकेशन में यह बताया गया है कि असिस्टेंट लोकोपायलट और नोटिफिकेशन के 26,502 पदों की इस भर्ती को बढ़ाकर 60,000 किया जा सकता है। भर्ती संख्या बढ़ाने को लेकर जारी किया गया नोटिफिकेशन आन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—http://www.rrbcdg.gov.in/uploads/Notice-Enhancement-of-Vacancy-01-08-2018.pdf

Published on: