भारतीय सेना डेंटल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के पास डेंटल की डिग्री होनी चाहिए।
भारतीय सेना में नौकरी पाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। सेना ने आर्मी डेंटल कोर में डेंटल सर्जन के पदों पर वैकेंसी निकाली है। अगर आपका भी नीट स्कोर अच्छा है तो आप भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
भारतीय सेना ने इस पदों के लिए 6 मई से आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 मई से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 5 जून है। इस वैकेंसी के तहत कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक- https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx
भारतीय नेवी की इस वैकेंसी पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयुसीमा 31 दिसंबर, 2024 तक 45 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। वहीं सरकारी नियम के तहत आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।
भारतीय सेना में डेंटल सर्जन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को राहत दी गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
भारतीय सेना डेंटल कोर में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत अधिकारी बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के पास डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से बीडीएस (BDS) या एमडीएस (MDS) की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी भी राज्य डेंटल काउंसिल के साथ डेंटल प्रैक्टिशनर के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।