जॉब्स

Indian Army Recruitment 2018 : 91 पदों के लिए निकली भर्ती, इंजीनियर कर सकते हैं आवेदन

भारतीय सेना में जाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 3:46 PM IST
INDIA, PAKISTAN, CHINA PARTICIPATE IN SCO MILITARY DRILL IN RUSSIA
INDIA, PAKISTAN, CHINA PARTICIPATE IN SCO MILITARY DRILL IN RUSSIA

भारतीय सेना में जाना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। सेना ने अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से 91 पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। आवेदन इंजीनियरिंग में स्नातक कर चुके उम्मीदवारों से मंगवाए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती 51वां एसएससी (तकनीकी) पुरुष और 22वां (तकनीकी) महिला कोर्स के लिए की जाएगी। कोर्स 49 हफ्ते का होगा और इसकी ट्रेनिंग अक्टूबर में चेन्नई स्थित ओटीए में होगी।

Website : www. joinindianarmy.nic.in

रिक्ति विवरण : Indian armyrecruitment
-एसएससी (टी) 52 और एसएससी डब्ल्यू (टी) 23
-सिविल : पुरुष (48), महिला (4)
-यांत्रिकी : पुरुष (16), महिला (3)
-विद्युत/विद्युतीय और इलेक्ट्रॉनिक्स : पुरुष (22), महिला (2)
-वैमानिक/विमानन/अस्त्र-विज्ञान/वायविकी : पुरुष (12)
-कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग/कंप्यूटर तकनीकी/सूचना प्रौद्योगिकी/एमएससी कंप्यूटर साइंस : पुरुष (31), महिला (3)
-इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार/टेलिकमयुनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार/उपग्रह संवाद : पुरुष (28), महिला (2)
-इलेक्ट्रॉनिक्स/प्रकाश इलेक्ट्रॉनिकी/फाइबर ऑप्टिक/माइक्रो इलेक्ट्रॉनिकी और माइक्रोवेव (सूक्ष्म तरंग) : पुरुष (11)
-प्रोडेक्शन इंजीनियिरिंग : पुरुष (3)
-वास्तुशिल्प (आर्किटेक्चर)/भवन निर्माण तकनीक : पुरुष (4)

-विरांगनाएं :

एसएससी (डब्ल्यू) (गैर तकनीकी) (नॉन यूपीएससी) : 1
एसएससी (डब्ल्यू) (तकनीकी) : 1

शैक्षणिक योग्यता
जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हो। जो इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में हैं, उन्हें इस बात का सबूत देना होगा कि वे 1 अप्रेल, 2019 तक वे पास हो जाएंगे और ट्रेनिंग शुरू होने के 12 हफ्तों के अंदर इंजीनियरिंग डिग्री सर्टिफिकेट जमा करवाना होगा।

विरांगनाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता
एसएससी (डब्ल्यू) (तकनीकी) : इच्छुक उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से बीई/बीटेक इंजीनियरिंग के किसी वर्ग में डिग्री हो।

एसएससी (डब्ल्यू) (गैर तकनीकी) (नॉन यूपीएससी) : इच्छुक उम्मीदवार किसी भी विषय में स्नातक हो।

Updated on:
4 Aug 2018, 3:46 PM IST
Published on: