जॉब्स

Indian Army Recruitment 2023: भारतीय सेना में नौकरी पाने का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

Indian Army: भारतीय सेना में अपना करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अच्छा अवसर है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना में टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।  

2 min read
Indian Army Recruitment 2023

Indian Army: भारतीय सेना में अपना करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए अच्छा अवसर है। ऐसे में जो अभ्यर्थी इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सेना में टीजीटी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। भारतीय सेना अब जनवरी 2024 से शुरू होने वाले तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन स्वीकार कर रही है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 17 मई, 2023 है। भारतीय सेना तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 2023 भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर 18 अप्रैल से शुरू हो गए है। पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार इस भारतीय सेना टीजीसी प्रवेश 138 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, एक एसएसबी साक्षात्कार और एक चिकित्सा परीक्षा शामिल है।

आवेदन के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता ?

जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी कर ली है या जो अंतिम वर्ष में हैं, वे आवेदन करने के लिए पात्र हैं।

आवेदन करने के लिए आवश्यक आयु -सीमा ?

भर्ती के लिए 20 से 27 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2024 तक जाएगी। यानी कि 1 जनवरी 2024 को अभ्यर्थियों की आयु 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी एग्जाम डेट्स जारी, यहां देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल


ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.inपर जाएं।
2. इसके बाद यहां दिए गए रिक्रूटमेंट/करियर लिंक पर क्लिक करें।
3. आवेदन के लिए अपनी पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
4. इसके बाद फॉर्म भरें मांगे गए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी सबमिट करें।
6. अपनी निर्धारित आवेदन फीस भरें और अपने आवेदन को सबमिट करें।
7. आगे भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें- Librarian Recruitment: लाइब्रेरियन के पदों पर निकली भर्ती, यहां करें ऑनलाइन आवेदन

Published on:
21 Apr 2023 01:16 pm
Also Read
View All