जॉब्स

सेना में भर्ती के लिए बदला नियम, साल में सिर्फ एक बार मिलेगा मौका, जानिए डिटेल्स

Indian Army: अगर आप भी भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहे है और ये सोच रहे है की भर्ती रैली में कितनी भी बार शामिल हो सकतें है। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए, सेना भर्ती से जुड़ा एक बड़ा उपडेट आया है। इसके अलावा यदि आपने अभी तक अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्दी से करें,आप भारतीय सेना में शामिल होने में रुचि रखते हैं, www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन ओपन है।  
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2023, 2:21 PM IST
foji_a.jpg
Indian Army

Indian Army Recruitment: सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए, सेना भर्ती से जुड़ा एक बड़ा उपडेट आया है। अगर आप भी भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहे है और ये सोच रहे है की भर्ती रैली में कितनी भी बार शामिल हो सकतें है। आप को बता दे की सेना में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार साल में केवल एक बार भर्ती रैलियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ब्रिगेडियर जगदीप चौहान उप महानिदेशक भर्ती (राजस्थान) ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार साल में केवल एक बार भर्ती रैलियों के अप्लाई कर सकते हैं इसके अलावा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पहले आयोजित किया जाएगा और योग्य उम्मीदवारों की फिजिकल और मेडिकल परीक्षा बाद में आयोजित की जाएगी। यदि आपने अभी तक अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्दी से करें,आप भारतीय सेना में शामिल होने में रुचि रखते हैं, www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन ओपन है, आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च 2023 सुनिश्चित की गई है।

अग्निवीर भर्ती में एक और नियम बदला-

आप को बता दे की इस भर्ती प्रक्रिया के लिए सेना ने पात्रता मापदंड को बढ़ा दिया है। प्री स्किल्ड युवा भी इस भर्ती में हिस्सा ले सकेंगे। इस नए बदलाव के कारण ITI-पॉलिटेक्निक पास आउट टेक्निकल बांच्र में आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती से इन क्षेत्र के युवाओं को बल मिलेगा। इसके अलावा इनकी ट्रेनिंग टाइमिंग भी कम होगी। सेना का मानना है कि, इस बड़े बदलाव से अब भर्ती के लिए ज्यादा उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे।


यह भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 500 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले जानें जरूरी योग्यता


15 मार्च से पहले करें आवेदन -

यदि आप भारतीय सेना में शामिल होने में रुचि रखते हैं, www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन ओपन है। इस भर्ती प्रक्रिया में जनरल ड्यूटी, क्लर्क एसकेटी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन पद शामिल होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सबसे पहले परीक्षा होगी वे उम्मीदवार जो इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक हैं, वो इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन की अंतिम तारीख 15 मार्च 2023 सुनिश्चित की गई है।

यह भी पढ़ें- गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर निकाली भर्ती, 15 मार्च है आवेदन की लास्ट डेट

Published on: