भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर को यन्त्रिक 02/2020 बैच के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भारतीय तटरक्षक बल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर को यन्त्रिक 02/2020 बैच के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक पुरुष उम्मीदवार ICG Yantrik 02/2020 बैच के लिए भारतीय तट रक्षक की आधिकारिक वेबसाइट - joinindiancoastguard.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार भारतीय तट रक्षक याँत्रिक भर्ती 2020 के लिए 22 मार्च, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
भारतीय तटरक्षक बल इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन निम्नलिखित पदों पर 19 रिक्त पदों को भरने के लिए कर रहा है - यन्त्रिक तकनीकी (मैकेनिकल) पद, यन्त्रिक तकनीकी (विद्युत) पद पर 3 रिक्तियों और यन्त्रिक तकनीकी (इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार) पद पर 15 रिक्तियों के लिए।
शैक्षिक योग्यता
आवेदकों को कुल मिलाकर 60 प्रतिशत अंकों के साथ अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) द्वारा अनुमोदित इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो / पावर) इंजीनियरिंग में मैट्रिक या समकक्ष और डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए (जन्म से 01 अगस्त 1998 से 31 जुलाई 2002 के बीच) दोनों ही तिथियां सम्मिलित हैं। एससी / एसटी के लिए 5 वर्ष की ऊपरी आयु और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट।
वेतन और भत्ते
इंडियन कोस्ट गार्ड में शामिल होने पर चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे 29200 (पे लेवल -5) में रखा जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को समय-समय पर लागू प्रचलित नियमों के अनुसार ड्यूटी की जगह / पोस्टिंग की प्रकृति के आधार पर याँत्रिक वेतन 6200 रुपये और महंगाई भत्ता और अन्य भत्तों का भुगतान किया जाएगा।