Indian Coast Guard Recruitment 2024: भारतीय तटरक्षक बल ने 2026 बैच के लिए भर्ती निकाली है। यहां देखें-
Indian Coast Guard Recruitment 2024: अगर आप भारतीय कोस्ट गार्ड में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। भारतीय तटरक्षक बल ने 2026 बैच के लिए असिस्टेंट कमांडेंट (ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी) के पद पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक कैंडिडेट भारतीय तटरक्षक बल के आधिकारिक वेबसाइटindiancoastguard.gov.inपर जाकर अप्लाई करें।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर 2024 से शुरू होगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2024 है। इस भर्ती के माध्यम से 140 पद भरे जाएंगे, जिनमें से जनरल ड्यूटी के 110 पद हैं और तकनीकी ब्रांच (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल) के 30 पद हैं।
ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले वे जान लें कि न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं सैलरी 56100 है। इस भर्ती के लिए तीन चरणों की परीक्षा के बाद चयन किया जाएगा, जिसमें प्रवेश परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा और इंटरव्यू है।