जॉब्स

इस सरकारी विभाग में निकली बंपर वेकेंसी, वेतन 2 लाख रुपए से ऊपर

जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए किया जाएगा, उन्हें वेतन के रूप में प्रतिमाह 1 लाख 23 हजार 100 से 2 लाख 15 हजार 900 रुपए मिलेंगे।

2 min read
Mar 24, 2019
Indian Meteorological Department recruitment

Indian Meteorological Department recruitment : भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने 45 पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए किया जाएगा, उन्हें वेतन के रूप में प्रतिमाह 1 लाख 23 हजार 100 से 2 लाख 15 हजार 900 रुपए मिलेंगे।

Scientist-E पद के लिए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1 लाख 23 हजार 100 से 2 लाख 15 हजार 900 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे, जबकि Scientist-D और Scientist-C पदों के लिए उम्मीदवारों को क्रमश: 78 हजार 800 से 2 लाख 9 हजार 200 रुपए और 67 हजार 700 से 2 लाख 8 हजार 700 रुपए प्रमिमाह वेतन के रूप में दिए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर 13 अप्रेल, 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

रिक्ति विवरण
कुल पद : 45

पदवार रिक्ति विवरण

Scientist-E : 10

Scientist-D : 15

Scientist-C : 20


पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास विज्ञान (एक विषय के रूप में भौतिकी), कंप्यूटर साइंस, सूचना तकनीकी या कंप्यूटर ऐप्लिकेशन में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

उम्र सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी उम्र सीमा 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

वेतनमान
Scientist-E : उम्मीदवारों को प्रतिमाह 1 लाख 23 हजार 100 से 2 लाख 15 हजार 900 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे


Scientist-D : उम्मीदवारों को प्रतिमाह 78 हजार 800 से 2 लाख 9 हजार 200 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे


Scientist-C : उम्मीदवारों को प्रतिमाह 67 हजार 700 से 2 लाख 8 हजार 700 रुपए प्रमिमाह वेतन के रूप में दिए जाएंगे


पेपर पैटर्न
परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की जाएगी और 200 अंकों की होगी। उम्मीदवारों को दो घंटों में 200 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

-प्रश्न पत्र के पार्ट 1 में सामान्य ज्ञान और तर्क, मात्रात्मक योग्यता (quantitative aptitude), अंग्रेजी भाषा और comprehension एवं general awareness पर सवाल पूछे जाएंगे जो 100 अंकों के होंगे।

-प्रश्न पत्र के पार्ट 2 में भौतिकी, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग से संबंधित 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसे करें अप्लाई
इच्छुक उम्मीदवार 13 अप्रेल, 2019 तक आधिकारिक वेबसाइट IMD .gov.in पर लॉग इन कर अप्लाई कर सकते हैं।

जरूरी तारीखें
-ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत : 2 मार्च

-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख : 13 अप्रेल

Also Read
View All