जॉब्स

Latest Update: भारतीय नौसेना द्वारा जारी रिजल्ट का लिंक आज शाम तक हो जाएगा सक्रीय, यहां से करें चेक

Indian Navy INET AA/SSR August 2020 Result: भारतीय नौसेना ने अगस्त 2020 के लिए SSR / AA के परिणाम और अक्टूबर 2020 के MR परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर...

less than 1 minute read
Mar 20, 2020
indian navy result

Indian Navy INET AA/SSR August 2020 Result: भारतीय नौसेना ने अगस्त 2020 के लिए SSR / AA के परिणाम और अक्टूबर 2020 के MR परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परिणाम की घोषणा 19 मार्च, 2020 शाम को की गई थी। परिणाम चेक करने के लिए लिंक भी खबर में दिया गया है।

उम्मीदवार जो AA/SSR और एमआर परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जा सकते हैं। फरवरी 2020 में भारतीय नौसेना SSR, AA परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किए गए हैं, इसलिए उम्मीदवारों को साइट पर लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं है।

परिणाम जारी किए जाने के बाद से https://www.joinindiannavy.gov.in/ वेबसाइट ओपन नहीं हो पा रही है। जल्द ही समस्या को दुरुस्त कर, लिंक सक्रीय कर दिया जाएगा। इंडियन नेवी द्वारा परिणाम जारी किए जाने के बाद से ही अभ्यर्थियों को ये समस्या सामने आ रही है। भारतीय नेवी की आधिकारिक वेबसाइट से भी रिडाइरेक्ट होने की स्थिति में भी लिंक ओपन नहीं हो पा रहा है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर कुछ समय के अंतराल से अपडेट देखते रहें।

INET AA/SSR August 2020 Result के लिए यहां क्लिक करें

परिणाम ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार अपना परिणाम और मेरिट सूची डाउनलोड करने सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए नई अपडेट पर क्लिक करें या रिक्रूटमेंट मेनू में जाएं। यहां नई टैब में दिए गए परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करते ही पीडीऍफ़ फाइल ओपन होगी, जहां उम्मीदवार अपना नाम और रोल नंबर सर्च कर सकता है। आप भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं

Published on:
20 Mar 2020 11:57 am
Also Read
View All