
Indian Navy MR recruitment 2024: भारतीय नौसेना में नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं तो जल्दी करें कहीं मौका हाथ से निकल जाए। इंडियन नेवी ने कुछ दिनों पहले एमआर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके तहत आवेदन करने के लिए अब बस तीन दिन बचे हैं। भारतीय नौसेना (एमआर भर्ती) के तहत म्यूजिशियन पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उम्मीदवार से निवेदन है कि वे निर्धारित समय से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, www.joinindiannavy.gov.in
भारतीय नौसेना की इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 जुलाई 2024 है। इस तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें। अधिक जानकारी के लिए यहां देखें।
भारतीय नौसेना (एमआर भर्ती) के तहत म्यूजिशियन के पद भरे जाएंगे। म्यूजिशियन की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी 10वीं पास होना जरूरी है। इसी के साथ संगीत में सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों ताल, लय और गीत गायन में मौखिक रूप से कुशल हो और वाद्य यंत्रों में निपुण हो।
इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं की जन्म तिथि 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए, अन्यथा वे अप्लाई नहीं कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों का चयन पीएफटी, म्यूजिक स्क्रीनिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के जरिए किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।