जॉब्स

रेलवे के इस विभाग में सिविल इंजीनियर पदों के लिए निकली भर्ती

IRCON Recruitment 2023 : रेलवे मंत्रालय के अधीन इरकॉन इंटरनेशल लिमिटेड (IRCON International Limited) ने इंजीनियर (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 30 पदों के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू है और अभ्यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2023, 7:38 PM IST
IRCON Recruitment 2023
IRCON Recruitment 2023

IRCON Recruitment 2023 : रेलवे मंत्रालय (Indian Railways) के अधीन इरकॉन इंटरनेशल लिमिटेड (IRCON International Limited) ने इंजीनियर (सिविल) पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 30 पदों के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू है और अभ्यर्थी 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
1 मई, 2023 तक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण का लाभ और आयु सीमा में छूट के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास कम से कम सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, निर्माण पर्यवेक्षक के क्षेत्र में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपए (टैक्स अतिरिक्त, अगर लागू हो तो), जबकि ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 300 रुपए भरने होंगे।

ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rites.com/ पर लॉगिन कर 25 जून तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण रूप से जमा ऑनलाइन फॉर्म का प्रिंट आउट भी ले लें।

Published on: