
इसरो भर्ती 2017, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने लाइट व्हीकल ड्राइवर, हैवी व्हीकल ड्राइवर और स्टाफ कार ड्राइवर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप में 28 अगस्त 2017 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण :
लाइट व्हीकल ड्राइवर - 50 पद
हैवी व्हीकल ड्राइवर - 76 पद
स्टाफ कार ड्राइवर - 2 पद
ISRO Bharti 2017- पात्रता-मानदंड :शैक्षिक/तकनीकी योग्यता और अनुभव :
लाइट व्हीकल ड्राइवर :
अभ्यर्थियों को एसएसएलसी/एसएससी/मैट्रिक/10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उनके पास लाइट व्हीकल ड्राइवर का 3 वर्ष का अनुभव होने के साथ-साथ वैध एलवीडी लाइसेंस तथा पब्लिक सर्विस बैज अवश्य होना चाहिए।
हैवी व्हीकल ड्राइवर :
अभ्यर्थियों को एसएसएलसी/एसएससी/मैट्रिक/10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उनके पास हैवी व्हीकल ड्राइवर के 3 वर्ष के अनुभव सहित कुल 5 वर्ष का अनुभव होने के साथ-साथ वैध एलवीडी लाइसेंस तथा पब्लिक सर्विस बैज अवश्य होना चाहिए।
स्टाफ कार ड्राइवर :
अभ्यर्थियों को एसएसएलसी/एसएससी/मैट्रिक/10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए और उनके पास लाइट व्हीकल ड्राइवर का 3 वर्ष का अनुभव होने के साथ-साथ वैध एलवीडी लाइसेंस तथा पब्लिक सर्विस बैज अवश्य होना चाहिए।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भर्ती 2017, चयन-प्रक्रिया :
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में उनके निष्पादन के आधार पर किया जाएगा।
इसरो भर्ती 2017 आवेदन कैसे करें :
पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप http://www.isro.gov.in में 28 अगस्त 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ISRO अधिसूचना का विवरण : विज्ञापन सं. : इसरो मुख्यालय: आईसीआरबी:04:2017
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में व्हीकल ड्राइवर के रिक्त पदों हेतु आवेदन की महत्त्वपूर्ण तिथि: आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 अगस्त 2017।
इसरो भर्ती 2017, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने लाइट व्हीकल ड्राइवर, हैवी व्हीकल ड्राइवर और स्टाफ कार ड्राइवर के पदों की भर्ती की विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।