जॉब्स

ISRO Recruitment 2024: जल्दी करिए! इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका

ISRO Recruitment 2024 Last Date: इसरो ने 103 पदों पर भर्ती निकाली है। आज इस भर्ती के लिए अप्लाई करने का आखिरी दिन है।

2 min read

ISRO Recruitment2024 Last Date: इसरो में काम करना चाहते हैं तो आज आपके पास आखिरी मौका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी। इस भर्ती के माध्यम से 103 पद भरे जाएंगे। आज इस भर्ती पर अप्लाई करने का आखिरी दिन है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं, जिसका पता है isro.gov.in

पदों का विवरण (ISRO Recruitment)

इसरो ने इन पदों पर निकाली भर्ती-

  • साइंटिस्ट इंजीनियर- एससी
  • मेडिकल ऑफिसर- एसडी
  • टेक्निकल असिस्टेंट
  • साइंटिफिक असिस्टेंट
  • तकनीशियन- बी
  • ड्राफ्ट्समैन- बी
  • असिस्टेंट (राजभाषा)

आवेदन करने की अंतिम तारीख (ISRO Recruitment 2024 Last Date)

इसरो की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर है। इस भर्ती के जरिए कुल 103 पद भरे जाएंगे। वहीं अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग उम्र सीमा निर्धारित की गई है। 

किस उम्र के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई 

  • मेडिकल ऑफिसर (एसडी)- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • मेडिकल ऑफिसर (एससी)- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • साइंटिस्ट इंजीनियर (एससी)- 18 वर्ष से 30 वर्ष
  • टेक्निकल असिस्टेंट- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • साइंटिफिक असिस्टेंट- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • तकनीशियन (बी)- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • ड्राफ्ट्समैन (बी)- 18 वर्ष से 35 वर्ष
  • असिस्टेंट (राजभाषा)- 18 वर्ष से 28 वर्ष

वहीं एससी/एसटी और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई है

चयन प्रक्रिया (ISRO Recruitment)

अलग-अलग पद के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतिम चयन कौशल परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों में से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में टाई होने की स्थिति में टाई ब्रेकर नियम के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। 

Also Read
View All

अगली खबर