जॉब्स

जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता में सीनियर सुपरिंटेंडेंट सहित कर्इ पदों पर भर्ती, करें आवेदन

जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता ने कुल 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं
2 min read
Dec 06, 2017
jadavpur university

जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता ने कुल 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 22 दिसंबर 2017 तक डाक से आवेदन भेज सकते हैं।

जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता में रिक्त पदों का विवरणः

सीनियर सुपरिंटेंडेंट (सेक्शन ऑफिसर), पद : 01
योग्यता : ऑनर्स के साथ ग्रेजुएट हो। साथ ही सुपरवाइजरी में पांच साल का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 9,000 से 28,300 रुपये। ग्रेड पे 4600 रुपये।

असिस्टेंट लाइब्रेरियन ग्रेड-II, पद : 01
योग्यता : स्नातक डिग्री हो। साथ ही लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक डिग्री हो। साथ ही दो साल का कार्यानुभव हो।
वेतनमान : 9,000 से 28,300 रुपये। ग्रेड पे 4400 रुपये।


टेक्निकल असिस्टेंट ग्रेड-II (कंप्यूटर ऑपरेटर), पद : 01
योग्यता : स्नातक डिग्री हो। कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा होने पर वरीयता दी जाएगी।
वेतनमान : 9,000 से 28,300 रुपये। ग्रेड पे 4400 रुपये।

जूनियर असिस्टेंट, पद : 02
योग्यता : दसवीं की परीक्षा पास की हो। साथ ही कंप्यूटर पर काम करने की जानकारी हो।
वेतनमान : 7,200 से 25,400 रुपये। ग्रेड पे 3300 रुपये।

पीयून, पद : 01
हॉस्टल अटेंडेंट, पद : 01
योग्यता (उपर्युक्त दोनों पद) : आठवीं पास की हो।
वेतनमान : 5,400 से 18,600 रुपये। ग्रेड पे 1800 रुपये।

चयन प्रक्रिया : टेस्ट या इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।


आवेदन शुल्कः
- 250 रुपये। एससी और एसटी के लिए 125 रुपये।
- इसका भुगतान नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड या चालान के माध्यम से कर सकते हैं।


आवेदन प्रक्रियाः
- वेबसाइट www.jaduniv.edu.in पर लॉगइन करें। यहां होमपेज पर दाईं तरफ मौजूद Recruitment लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Recruitment Notice के तहत मौजूद Click for Recruitment Notice लिंक पर क्लिक करें। - अब नई विंडो खुलेगी। यहां आपको EMPLOYMENT NOTIFICATION NO : A2/C/9/2017 - University invites applications from..UGC-Academic Staff College) लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद नोटिफिकेशन देखने के लिए Click Here For Detail लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए Application Form लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें सभी जानकारियां सावधानी से दर्ज करें। फिर इसे तय पते पर भेज दें।
- आवेदन के लिए Online payment link पर क्लिक करें और इसकी रिसीट का प्रिंटआउट निकाल लें।
- आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी और शुल्क भुगतान की रिसीट का प्रिंटआउट भी भेजें।

यहां भेजें आवेदनः
रजिस्ट्रार, जादवपुर यूनिवर्सिटी, पोस्ट बॉक्स नंबर-12026, कोस्सिपोरे पोस्ट ऑफिस, कोलकाता- 700002

डाक से आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तारीख : 22 दिसंबर 2017

Jadavpur University Recruitment 2017 Notification:

जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता में कुल 8 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

Published on:
06 Dec 2017 10:09 am