जॉब्स

J-K Lecturer Recruitment 2021: सरकारी कॉलेजों में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 11 मई

J-K Lecturer Recruitment 2021: जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग ने हायर एजुकेशन के 42 विषयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार jammu2021.acadarrangement.in पर उपलब्ध कराए गए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2021, 5:57 PM IST
lecturer interview

J&K Lecturer Recruitment 2021: हायर एजुकेशन के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत महाविद्यालय निदेशालय की ओर से शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एकेडमिक अरेंजमेंट के अंतर्गत लेक्चरर, लाइब्रेरियन और फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ( पीटीआई ) और टीचिंग असिस्टेंट के पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jammu2021.acadarrangement.in से अप्लीकेशन डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 मई 2021 आखिरी तारीख है।

42 से अधिक विषयों में योग्य उम्मीदवारों से मांगे गए हैं आवेदन

जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग की और से जिन विषयों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उनमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, होम साइंस, केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर अप्लीकेशन, फिजिक्स, संस्कृत, समाजशास्त्र, सांख्यिकी आदि शामिल हैं। कुल 42 से अधिक विषयों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

अनिवार्य योग्यता

लेक्चरर/पीटीआई/लाइब्रेरियन और टीचिंग असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में कम से 55 फीसदी अंको के साथ मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा रिक्तियों से संबंधित विषय में यूजीसी नेट या एसईटी या एसएलईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार टीचिंग असिस्टेंट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सम्बन्धित विषय में कम से 55 फीसदी अंको के साथ मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार पोर्टल जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग की आधिकारिक पोर्टल jammu2021.acadarrangement.in पर विजिट करें। उसके बाद होम पेज पर दिए गए फिल अप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगे गए विवरण दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके बाद आवंटित अप्लीकेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन सबमिट कर पाएंगे। आवेदन के समय उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकेगा।

Web Title: jammu And Kashmir Lecturer Recruitment 2021 Apply For Acadarrangement Vacancies

Updated on:
5 May 2021, 5:57 PM IST
Published on: