जॉब्स

Job Search: TCS में नौकरी पाने का मौका, मिलेगी 30 लाख की सैलरी

Job Search: TCS टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी है, जो देश की सबसे बड़ी IT कंपनी में से एक है। एक रिसर्च के मुताबिक, TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या 5.92 लाख है। भारत के सबसे ज्यादा कर्मचारी टीसीएस में काम करते हैं। वहीं अब इस कंपनी ने वैकेंसी निकाली है।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2024, 12:39 PM IST
job_search.jpg
Job Search

Job Search: देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी TCS (Tata Consultancy Services Limited) सीनियर कर्मचारियों की जल्दी भर्ती पूरी करने के लिए वेंडर्स को खास बेनेफिट दे रही है। TCS कंपनी के द्वारा एक महीने के भीतर ज्वाइंन करने वाले कैंडिडेट के लिए वेंडर्स को फीस के अतिरिक्त 40 हजार रुपये प्रति ज्वाइनिंग का भुगतान किया जाएगा। TCS द्वारा उठाया गया ये कदम इस बात का संकेत दे रहा है कि IT सेक्टर में तेजी आई है।


एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 10-15 वर्ष के अनुभव वाले कैंडिडेट के लिए उनके हिसाब से इंसेंटिव ऑफर कर रही है। हालांकि, कर्मचारी नौकरी ज्वाइन करने के 180 दिन के अंदर ही कंपनी छोड़ देता है तो इसे रिकवर किया जाएगा।


जानकार बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से वैश्विक स्तर पर बढ़ती महंगाई और ब्याज दर में इजाफा होने के कारण बड़ी एमएनसी कंपनियों ने IT पर खर्च कम कर दिया था। ऐसे में IT कंपनियों को अच्छी डील हासिल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन महंगाई कम होने के साथ-साथ स्थिति में सुधार की गुंजाइश है।


खबरों की मानें तो कर्मचारी को माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट 365, वन ड्राइव, आउटलुक और वेबसाइट पर कॉन्टेंट को पब्लिश एवं मैनेज करने के लिए एंडप्वाइंट और शेयरप्वाइंट जैसे सॉफ्टवेयर में निपुण होना चाहिए। अगर आपके पास ये योग्यता है और आप भी जॉब की तलाश (Job Search) में हैं तो जल्द अप्लाई करें।


बता दें, 10 से 15 साल के अनुभव वाले कर्मचारियों के लिए टीसीएस जैसी कंपनी में औसत पैकेज 30 लाख रुपये प्रतिवर्ष का है। आमतौर पर स्थाई कर्मचारियों के लिए कंपनी द्वारा पैकेज का 8 से 12 प्रतिशत वेंडर्स को भुगतान किया जाता है।


TCS टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी है, जो देश की सबसे बड़ी IT कंपनी में से एक है। एक रिसर्च के मुताबिक, TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या 5.92 लाख है। भारत के सबसे ज्यादा कर्मचारी टीसीएस में काम करते हैं। वहीं मार्केट कैप के हिसाब से मुकेश अंबानी की रिलांयस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के बाद TCS दूसरे नंबर पर है।

Updated on:
20 Mar 2024, 12:39 PM IST
Published on: