जॉब्स

जानें कब तक जारी होगा राजस्थान पटवारी भर्ती 2019 का नोटिफिकेशन, यहां पढ़ें

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के पास पर्याप्त समय है। राजस्थान पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने के लिए बोर्ड को...

2 min read
Oct 31, 2019
Rajasthan patwari bharti 2019

राजस्थान सरकार द्वारा बजट में घोषणा किए जाने के बाद सरकारी नौकरियों के विज्ञापन जारी किए जाने शुरू हुए थे। लेकिन कुछ भर्तियों की घोषणाओं के बाद, आगे कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई। राजस्थान सरकार ने पटवारी के रिक्त पड़े 3835 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती को लेकर ट्वीट भी किया था। पिछली सरकार में 2 हजार पदों के लिए राजस्व विभाग को मंजूरी मिली थी। वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ाकर 3835 कर दिया। प्रदेश के युवा, भर्ती के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को लेकर अभी तक बोर्ड ने कोई अपडेट जारी नहीं किया है। सोशल मीडिया पर 3850 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन वायरल हो रहा है। यह नोटिफिकेशन पिछली भर्ती में विज्ञापन को ही एडिट करके वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट जरूर देखते रहें। इस नोटिफिकेशन में आयु सीमा की गणना 2016 के अनुसार बताई गई है। नगर निकाय चुनाव की वजह से भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है। पटवारी भर्ती का नोटिफिकेशन दिसंबर महीने में जारी किया जा सकता है। दिसंबर महीने में नोटिफिकेशन जारी न होने की स्थिति में यह इतंज़ार फरवरी तक भी किया जा सकता है। नगर निकाय और पंचायत चुनाव के कारण भर्ती प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है।

इन कारणों से किया गया संशोधन
राज्य सरकार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के 5 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 10 प्रतिशत आरक्षण को भी शामिल किया गया है। तीन भर्तियों में अब संशोधित अर्थना के अनुसार गैर अनुसूचित क्षेत्र के 757 और अनुसूचित क्षेत्र के 44 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए 12वीं पास युवा आवेदन के पात्र होंगे। इस बार शैक्षणिक योग्यता में संशोधन कर, स्नातक डिग्रीधारी को पात्र माना जा सकता है।

चयन प्रक्रिया
पटवारी भर्ती के लिए दो चरणों में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों चरणों की लिखित परीक्षा के आधार पर ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

Published on:
31 Oct 2019 09:55 am
Also Read
View All