जॉब्स

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019: जाने कब तक जारी होगा नोटिफिकेशन, यहां पढ़ें

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती इंतजार कर रहे युवाओं के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय है। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए...
2 min read
Oct 30, 2019
Rajasthan police bharti 2019
Rajasthan police bharti 2019

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती इंतजार कर रहे युवाओं के पास परीक्षा की तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय है। राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए अधिसूचना अभी जारी करने में थोड़ा समय लगेगा। भर्ती के लिए मंजूरी सभी स्तर पर मिल चुकी है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए स्वीकृत पदों को संशोधित किया जाएगा। कार्मिक विभाग द्वारा पुलिस विभाग से यह रिपोर्ट मांगी गई थी। पूर्व में मांगी गई मंजूरी और वर्तमान में मिली मंजूरी को विभाग द्वारा स्पष्ट करना था। पुलिस विभाग द्वारा हरी झंडी के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए विभाग ने अभी कोई भी अपडेट जारी नहीं किया है। नगर निकाय चुनावों के बाद पंचायत चुनाव में पुलिस और प्रशासन व्यस्तता के चलते भर्ती में देरी की संभावना है। दिसंबर महीने में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी नहीं होने की स्थिति में यह भर्ती फरवरी तक जारी की जा सकती है। भर्ती संबंधी सभी जरुरी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखते रहें।

नवंबर महीने में नगर निकाय चुनावों के बाद दिसंबर के अंत तक अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना बहुत कम है। पंचायत चुनावों की तैयारियां भी उसके बाद ही शुरू हो जाएगी। राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद कम समय में ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। राजस्थान पुलिस में सेवानिवृत हो रहे कर्मचारियों की संख्या के मुकाबले भर्ती के लिए पदों की संख्या में भी संशोधन किया जा सकता है। पुलिस कांस्टेबल के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास ही रहेगी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस होना जरुरी है। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के कुल 8600 पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी मिल चुकी है। उप निरीक्षक के 706 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीजीपी से मुलाक़ात के बाद ट्वीट के जरिए इस भर्ती की जानकारी दी थी।

Updated on:
30 Oct 2019 03:08 pm
Published on:
30 Oct 2019 03:08 pm