जॉब्स

KRCL Recruitment 2018 – स्टेशन मास्टर एवं अन्य के 113 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

KRCL Station Master recruitment 2018, कोंकण रेलवे (KRCL) में स्टेशन मास्टर एवं अन्य के 113 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2018, 1:11 PM IST
KRCL

KRCL Station Master recruitment 2018, कोंकण रेलवे (KRCL) में स्टेशन मास्टर एवं अन्य के 113 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिए गए प्रारूप में 12 मई 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

कोंकण रेलवे (KRCL) में रिक्त पदों का विवरणः

स्टेशन मास्टर- 55 पद

गुड्स गार्ड- 37 पद

अकाउंट असिस्टेंट- 11 पद

सीनियर क्लर्क- 10 पद

कोंकण रेलवे (KRCL) में स्टेशन मास्टर एवं अन्य के 113 रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंडः

कोंकण रेलवे (KRCL) में स्टेशन मास्टर , गुड्स गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना आवश्यक है।

अकाउंट असिस्टेंट- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीकॉम।

सीनियर क्लर्क- BBA/HR, MBA/HR को वरीयता दिया जायेगा। योग्यता संबंधी आैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण लिंक पर क्लिक करें।

कोंकण रेलवे (KRCL) में स्टेशन मास्टर एवं अन्य के 113 रिक्त पदों पर आवेदन के लिए आयु सीमा:

18 से 33 वर्ष

कोंकण रेलवे (KRCL) में स्टेशन मास्टर एवं अन्य के 113 रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार 12 मई 2018 तक या इससे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.konkanrailway.com/ से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि- 12 मई 2018

KRCL Station Master recruitment notification 2018:

कोंकण रेलवे (KRCL) में स्टेशन मास्टर एवं अन्य के 113 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

कोंकण रेलवे (KRCL) का परिचयः

कोंकण रेलवे भारत की वाणिज्य राजधानी मुंबई और मंगलोर को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी थी | 741 कि.मी. लंबी यह लाइन महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक राज्यों को जोड़ती है जो एक ऐसा क्षेत्र है जहां आर-पार बहती नदियां, गहरी घाटियां और आसमान छूते हुए पहाड़ हैं । कोंकण जमीन की एक तटवर्ती पट्टी भी है जहां पूर्व में सह्याद्रि पर्वतमाला और पश्चिम में अरब महासागर है । यह ऐसी भूमि है जो कई पौराणिक गाथाओं से जुड़ी है और जहां आर्थिक खुशहाली भी है और जहां प्रचुर मात्रा में खनिज स्रोत, घने वन तथा धान, नारियल और आम के पेड़ों से भरे हरे-भरे मैदान हैं ।

Published on: